बड़ी खबरें: झारखंड में नक्सली हमला, 1 जवान शदीह

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Nare

प्रस्तुत हैं 24 दिसंबर की खबरें

11: 30 बजे। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने भारत रत्न की घोषणा पर अटल बिहारी वाजयेपी को बधाई दी।

11:00 बजे। झारखंड में चतरा में घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में 1 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

10: 30 बजे। बीजेपी जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने 31 विधायकों के साथ सबसे बड़े गठबंधन होने का दावा किया है।

10:00 बजे। कुशीनगर में किसानों और मजदूरों से भरी नाव बड़ी गंडक में पलट गई। नाव में तकरीबन 40 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए लेकिन 12 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

9:20 बजे।केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ई-रिक्शा को मान्यता देने के लिए कैबिनेट ने अध्यादेश को मंजूरी दी है।

9: 00 बजे।रामचंद्र गुहा ने मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर जताया ऐतराज और कहा कि गोखले, भगत सिंह, टैगोर को क्यों नहीं मिला भारत रत्न्र।8: 45बजे। गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह। हालात का लिया जायदा। लोगों से शांति की अपील की।

8: 30 बजे।आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाबत चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम की घोषणा की गई है। केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

7:40 बजे। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बुधवार को पिछले कुछ सालों के दौरान प्रदेश में जबरन धर्मांतरण की किसी भी घटना से इनकार किया।

7: 30 बजे।आरएसपुरा बॉर्डर के निकट तीन करोड़ का हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

7:00 बजे।जारी रहेगा उबर कैब पर बैन। दिल्ली हाई कोर्ट ने उबर कैब सर्विस से बैन हटाने की याचिका खारिज कर दी है।

6:35 बजे। आरएसएस नेता अशोक सिंघल ने कहा है कि विरोध के बावजूद भी घर वापसी का कार्यक्रम जारी रहेगा।

6: 10 बजे। किसानों ने दिल्ली-भटिंडा रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। खाद की कमी के कारण किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन की वजह से काफी लंबा जाम लगा हुआ है।

6:06 बजे।उबर कैब रेप केस में दिल्ली पुलिस ने आरोपी शिवकुमार यादव के खि‍लाफ चार्जशीट दायर कर दी है। उसके खिलाफ रेप, जान से मारने की कोशि‍श समेत कई आरोप लगाए हैं। अगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी।

5:56 बजे। असम के सोनितपुर और ढेकियाजूलि में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई।

5:30 बजे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर लिखा है कि मैं वापस आऊंगा। लिखा 'I'll be Back'

3:10 बजे। 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे।

3:00 बजे। असम हिंसा पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान यह आतंकी कार्रवाई है, जिसका सामना हमें करना होगा।

2:30 बजे। अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्‍न मिलने पर तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और प‍श्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने जताई खुशी।

2:00 बजे। 14 दिन की पेरोल पर रिहा होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त अपने घर पहुंचे।

1:30 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया।

1:20 बजे। बीजेपी का दावा उसने जम्‍मू कश्‍मीर में सरकार बनाने के लिए दावा कर दिया है। बीजेपी की मानें तो 31 विधायक उसके समर्थन में आ गए हैं।

1:00 बजे। दुनिया के सबसे बजुर्ग व्यक्तियों में से एक एना स्टोएहर, जिन्होंने फेसबुक पर अपना खाता खोलने के लिए अपनी उम्र के बारे में झूठी जानकारी दी थी, का अमेरिका के मिनिसोटा में 114 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

12:45 बजे। कैबिनेट ने इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में एफडीआई से जुड़े विधेयक और कोल ब्‍लॉक की निलामी से जुड़े बिल को मंजूरी दी।

12:40 बजे। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' ने भारत में रिलीज के बाद पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

12:30 बजे। असम में फिर से फायरिंग शुरू। मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 65 हुई।

12:20 बजे। गृहमंत्रालय ने असम के लिए अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों को रवाना किया।

12:00 बजे। असम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी हेडर्क्‍वाटर पर सम्‍मानित करने वाला समारोह स्‍थगित।

11:50 बजे। अटल बिहारी वाजपेई को भारत रत्‍न देने के फैसले पर जेडीयू ने जाहिर की खुशी।

11:20 बजे। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्‍न देने का ऐलान। ट्विटर पर दी गई जानकारी।


10:50 बजे। गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने असम की घटना पर शोक जताया। उन्‍होंने कहा उनकी ओर से की गई अपील के बावजूद यह घटना हुई।

10:20 बजे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साइबर क्राइम पर नजर रखने के लिए पांच सदस्‍यों का एक एक्‍सपर्ट स्‍टडी समूह तैयार किया।

10:00 बजे। इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा इराक में अगवा की गईं यजीदी समुदाय की महिलाओं के साथ उत्पीड़न की एमनेस्टी इंटरनेशनल (एआई) ने मंगलवार को निंदा की। ये आतंकवादी इन महिलाओं के साथ दुष्कर्म तथा यौन हिंसा को अंजाम दे रहे हैं।

9:40 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 9.29 बजे 22.11 अंकों की तेजी के साथ 27,528.57 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.80 अंकों की तेजी के साथ 8,275.80 पर कारोबार करते देखे गए।

9:10 बजे। जम्‍मू के कठुआ जिले के हीरानगर में पाक की ओर से गोलीबारी के।

9:00 बजे। असम के सोनीतपुर में उग्रवादियों की 33 लोगों की हत्‍या पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शोक जताया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे असम का दौरा।

8:31 बजे। झारखंड में कौन बनेगा सीएम इस बात का फैसला आज बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड मीटिंग में होगा।

8:15 बजे। महामना मदनमोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी को भारतरत्न देने की घोषणा आज हो सकती है।

8:00 बजे। दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ गयी है तथा अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।

7: 40 बजे। ठंड से ठिठुर रहा है उत्तर भारत, लोगों का जीना हुआ मुहाल।

7:32 बजे। लोकप्रिय तमिल फिल्कार के. बालचंदर का मंगलवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

सुबह 7: 30 बजे। सड़क से लेकर संसद तक मुस्लिमों के वाजिब हक की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव को 'फादर ऑफ मुस्लिम्स' की उपाधि से नवाजने की घोषणा की गई है और उनके ही नक्शे कदम पर चल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'वॉयस एंड फ्रेंड ऑफ मुस्लिम्स' की उपाधि दी जाएगी। यह घोषणा हिंदुस्तान फ्रंट ने की।

7:00 बजे। धर्मातरण पर समुचित नियंत्रण की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दायर जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई अब 5 जनवरी 2015 को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+