बड़ी खबरें: दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनेगी 'आप' की सरकार: ओपिनियन पोल

नई दिल्ली। आपको इस पेज पर मिलेगी देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर, ताज़ा खबरों के लिये कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें।

प्रस्तुत है 3 फरवरी की प्रमुख खबरें...

Narendra Modi

10:00 बजे। कृष्ण प्रकाश अडिशनल सीपी ने बताया कि इकबाल कास्कर रीयल एस्टेट में जबरन वसूली के केस में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

9:30 बजे। दिल्ली का फाइनल ओपिनियन पोल। अरविंद केजरीवाल सबसे पॉपुलर सीएम कैंडिडेट, किरण बेदी की लोकप्रियता घटी। इंडिया टूडे और सिसरो का ओपिनियन पोल।

9:00 बजे। अगर AIB रोस्ट अश्लील है और उसने नियमों का उल्लंघन किया है तो हम कदम उठाएंगे: महाराष्ट्र सीएम।

8:20 बजे।ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार ने 35वें राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन आज यहां दो स्वर्ण पदक जीते जबकि तैराकी में छह मीट रिकार्ड टूटे।

7:50 बजे।पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों आतंकियों के निशाने पर हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मोदी के आवास पर फिदायीन हमला होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

7:20 बजे। बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के शहर में प्रवेश पर सात दिन के लिए रोक लगा दी है।

7:00 बजे। बीजेपी नेता म‍ीनाक्षी लेखी का केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा कि गिरफ्तारी का काम वित्त मं‍त्री का नहीं है।

6:25 बजे। अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम का भाई इकबाल कास्‍कर मुंबई से गिरफ्तार।

06:00 बजे। सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक विदेश सचिव सुजाता सिंह के बाद गृह सचिव अनिल गोस्वामी की तय वक्त से पहले विदाई हो सकती है।
5:28 बजे। डीजल और पेट्रोल के सस्‍ते हुए दाम। पेट्रोल 2.42 रुपए/प्रति लीटर और डीजल 2.25 रुपए/प्रति लीटर सस्ता हुआ। कीमत में कमी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 58.91 रुपए/प्रति लीटर, डीजल 48.26 रुपए/प्रति लीटर के दाम पर।

04:32 बजे। रोहिणी ने जनसभा को संबोधित करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग अध्यादेश की आलोचना कर रहे हैं। यह अध्यादेश ई-रिक्शा वालों के लिए लाया गया। क्या ई-रिक्शा वालों की मदद करना गुनाह है? नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजीव गांधी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि उन्होंने दुनिया के सामने अपनी छवि मिस्टर क्लीन के तौर पर पेश की। मोदी ने कहा कि इन लोगों ने सरदार पटेल, मोरारजी भाई और लाल बहादुर शास्त्री को स्वीकार नहीं किया था।

04:09 बजे। रोहिणी की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि दिल्ली को दुनिया के अलग-अलग देशों की राजधानी का माहौल चाहिए, विकास की जिम्मेदारी मुझे निभानी है। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मां-बाप की रैली को मीडिया भी नहीं कवर करती। उन्‍होंने कहा कि किरन बेदी के नेतृ्त्व में बीजेपी को जीत मिलेगी। मोदी ने कहा कि हम मिलकर देश की राजधानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।

4:00 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहिणी में चुनावी रैली को कर रहे हैं संबोधित।

3:45 बजे। रोहिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली, पहुंचे मोदी। थोड़ी ही देर में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित।

3:24 बजे। दिल्ली चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र का दूसरा हिस्सा।

3:22 बजे। ब्लैक मनी को वाइट मनी में बदलने के धंधे में AAP माहिर है, उन्हें पता है कि एक सप्ताह में जांच नहीं होगी : सतीश उपाध्याय

3:15 बजे। दिल्ली को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा संवेदनशील है, सभी पक्षों को देखना होगा। जब हम पावर में आएंगे तो इस पर विचार करेंगे : सतीश उपाध्याय

01:23 बजे। आवाम के आरोपों पर AAP का जवाब। कुमार विश्वास ने कहा, 'आवाम के पीछे BJP, पैसों के मामले में हम पारदर्शी हैं।'

01:00 बजे। AAP की फंडिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है आवाम। लगाया काले धन को सफेद करने का आरोप। कहा, 'AAP ने कमीशन देकर, कैश देकर कंपनियों से चेक लिए।'

12:28 बजे। पूरी पारदर्शिता होगी, पैसा समझदारी से खर्च करेंगे।

12:26 बजे। किरण बेदी ने कहा कि दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का विजन डॉक्युमेंट 35 मुद्दों और 270 पॉइंट्स को कवर करेगा, इनमें सबसे ऊपर है महिला सुरक्षा।

12:24 बजे। पार्टी का विजन डॉक्‍युमेंट जारी करते हुए मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी ने कहा कि महिला सुरक्षा, युवा मामले, बिजली और पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य, ट्रेड और बिजनेस, शिक्षा जैसे मुद्दे विजन डॉक्युमेंट में सबसे ऊपर।

12: 13 बजे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने विजन डॉक्‍युमेंट में दिल्ली को सस्ती बिजली देने का वादा किया है।

आपको बता दें कि गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र नहीं जारी करने के विवाद के बीच बीजेपी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसे पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र की जगह लॉन्च किया गया है।

12:10 बजे। दिल्ली चुनाव : BJP के विजन डॉक्युमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, किरन बेदी और अमित शाह की तस्वीर।

12:00 बजे। दिल्‍ली चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपना विजन डॉक्‍युमेंट जारी कर रही है।

11:48 बजे। किरन बेदी के कृष्णा नगर दफ्तर को बम से उड़ाने और दफ्तर मालिक को जान से मारने की धमकी। किरन बेदी ने ट्वीट कर दी जानकारी।

11:33 बजे। RBI ने रीपो रेट और CRR में कोई बदलाव नहीं किया। SLR में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती।

11:29 बजे। 'पैसे लेकर वोट मत दो' वाले बयान मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सब्जी मंडी थाने के एसएचओ से 21 फरवरी तक मामले की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

9:00 बजे। आम आदमी पार्टी की ओर से बीजेपी कांग्रेस को चिट्इी लिख, पार्टियों से पार्टी को मिले फंड की एसआईटी जांच कराने में सहयोग की मांग की है।

8: 17 बजे। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक का कहना है कि 14 फरवरी को प्रेम विवाह दिवस की तरह मनाया जाएगा और यह भी घर वापसी का हिस्सा होगा।

7: 24 बजे। एबीपी न्यूज-नील्सन ने एक बार फिर से दिल्ली में सर्वे किया है जिसके हिसाब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनते दिख रही है। पढ़े: पूरी खबर एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वे: केजरीवाल ही बनेंगे दिल्ली के सीएम

सुबह 7: 17 बजे। कानपुरः इलाहाबाद से दिल्ली जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस में लेडीज कोच के टायलेट से युवक का शव मिला। मौत की वजह साफ नहीं।

सुबह 7 बजे। ललितपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट। संघर्ष में दर्जनभर लोग घायल। अस्पताल में भर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+