राम रहीम LIVE: कोर्ट ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, पीड़िताओं को मिलेंगे 14-14 लाख

चकूला/ चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आज उसके खिलाफ सजा का ऐलान किया गया। राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है। राम रहीम को रेप के दो मामलों में 20 साल की सजा सुनाई गई है। बचाव और अभियोजन की पक्ष के वकीलों ने सजा पर बहस की। सजा सुनाने के लिए जज जगदीप सिंह रोहतक स्थित सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर के जरिए ले जाए गए। इन सब के मद्देनजर जेल के आस पास का 3 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया गया था इसके साथ ही सुरक्षा के अन्य कड़े इंतजाम भी किए गए हैं ताकि 25 अगस्त जैसे हालात फिर से पैदा ना हो सकें। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में अभी शांति का माहौल है और जो भी शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

  • हरियाणा में अभी शांति का माहौल है और जो भी शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- मनोहर लाल खट्टर
  • राम रहीम को 20 साल की सजा
  • फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में करेंगे अपील- राम रहीम के वकील
  • राम रहीम पर 30 लाख का जुर्माना
  • 14-14 लाख रुपए दोनों पीड़िताओं को दिए जाएंगे
  • पंजाब के बरनाला में रात 9 बजे से कल सुबह 9 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू: एसएसपी बरनाला
  • हरियाणा पुलिस के आईजी (सिरसा) एएस ढिल्लों ने किया साफ, हिंसा के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
  • अभी भी करीब 1000 लोग डेरा के अंदर हैं, लेकिन लोगों की संख्या लगातार कम हो रही है: हरियाणा पुलिस
  • हिंसा के पीछे किन लोगों का हाथ है इसकी जांच की जा रही है, सजा के बाद आज कोई घटना नहीं हुई: हरियाणा पुलिस
  • पंजाब के अंबाला में हिंसा को देखते हुए पेट्रोल पंप बंद किए गए।
  • हरियाणा के सिरसा में राम रहीम की सजा पर फैसला आते ही भड़की हिंसा के बाद सेना ने किया फ्लैग मार्च।
  • योग गुरू रामदेव बोले- कोर्ट ने एक उदारहण दिया है कि कोई भी कानून से नहीं बच सकता
  • सीबीआई विशेष अदालत के फैसले को देगा चुनौती
  • सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा राम रहीम
  • भाजपा की हरियाणा इकाई के चीफ अनिल जैन ने कहा- कानून ने किया अपना काम।
  • कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, कहा- कैसे साथ गई बेटी और सूटकेस।
  • राम रहीम पर तीनों के धाराओं के अंतर्गत 65,000 रुपए का लगाया जुर्माना।
  • राम रहीम को 3 धाराओं में तीन सजा- धारा 376 में,धारा 10 साल, 509 में 1 और धारा 511 के तहत 1 साल की जेल।
  • राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद सेना ने सिरसा में किया फ्लैग मार्च।
  • सजा सुनाए जान के बाद राम रहीम सिंह ने कोर्ट छोड़ने से इनकार कर दिया तो उसे अदालत से बाहर खींच लाया गया।
  • सजा के ऐलान के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने तीन बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई।
  • जाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- लोगों को यह फैसला स्वीकार करना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए।
  • राम रहीम सिंह की सजा के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- सामान्य स्थिति है, कोई अप्रिय घटना नहीं होने देंगे।
  • मेडिकली फिट है राम रहीम। बीपी समेत अन्य चेकअप में सामने आई बात।
  • राम रहीम सिंह का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, इसके बाद उसे जेल की वर्दी दी जाएगी और सेल आवंटित किया जाएगा।
  • राम रहीम को CBI अदालत ने दी 10 साल की सजा।
  • डेरा की मैनेजर और राम रहीम की करीबी विपश्यना ने की शांति की अपील।
  • सिरसा में डेरा समर्थकों की गुंडागर्दी, डेरा स्थित फुल्का में 2 गाड़ियों में लगाई आग।
  • राम रहीम के वकील ने कहा- बदली जाए जेल।
  • रक्तदान, सफाई अभियान समेत कई कामों का किया गया जिक्र। हाथ जोड़ कर अदालत में मौजूद हैं राम रहीम।
  • बचाव पक्ष का तर्क है कि राम रहीम सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने लोगों के कल्याण के लिए काम किया है,ऐसे में उनके प्रति उदार रवैया अपनाया जाए।
  • अदालत से रहम की अपील कर रहे हैं राम रहीम। लाइब्रेरी में बनाई गई है कोर्ट रूम।
  • बलात्कार के मामले में अभियोजन पक्ष ने बलात्कार के दोषी राम रहीम सिंह के लिए अधिकतम सजा की मांग की।
  • पंजाब के मोगा और मानसा में लगााय गया कर्फ्यू।
  • अदालत में मौजूद 8 लोगों में से 2 CBI के वकील, 3 बचाव पक्ष के लोग, 2 जज का स्टाफ और जज जगदीप सिंह।
  • CBI और बचाव पक्ष को 10-10 मिनट बहस करने का वक्त। 8 लोग अदालत में मौजूद।
  • रोहतक की सुनारिया जेल में कार्रवाई शुरू। पहले CBI और फिर बचाव पक्ष देगा अपनी दलील।
  • राम रहीम सिंह की सजा सुनाई के लिए विशेष सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचे।
  • राम रहीम LIVE: रोहतक की सुनारिया जे पहुंचे जज जगदीप सिंह, कुछ ही देर में सुनाई जाएगी सजा
  • राम रहीम की सुनवाई से पहले हरियाण पुलिस ने रोहतक में की गश्त।
  • राम रहीम LIVE: कुछ ही देर में सुनाई जाएगी सजा, जेल में पहुंचे वकील
  • राम रहीम के वकील एस के नरवाना रोहतक जेल में बनी अस्थायी अदालत में पहुंचे।
  • सीबीआई के स्पेशल जज जगदीप सिंह रोहतक रवाना, 02:30 बजे राम रहीम को सुनाएंगे सजा।
  • सीबीआई के स्पेशल जज जगदीप सिंह रोहतक रवाना, 02:30 बजे राम रहीम को सुनाएंगे सजा।
  • पंजाब के बरनाला में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने किया फ्लैग मार्च। यहां के मोगा में 1 बजे के बाद लगेगा कर्फ्यू।
  • पंजाब के 13 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद, रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी
  • राम रहीम पर फैसले के मद्देनजर नॉर्थ ब्लॉक में चल रही बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, गृह सचिव, आईबी और अन्य गृह मंत्रालय के निदेशक मंडल उपस्थित हैं।
  • पंजाब, हरियाणा में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए नॉर्थ ब्लॉक में बैठक चल रही है।
  • आईजीपी रोहतक रेंज ने कहा- आपत्तिजनक वस्तुओं को खेतों में छिपा कर रखा गया था, पूछताछ चल रही है।
  • आईजीपी रोहतक रेंज ने कहा- सोनीपत के बहलगढ़ डेरे से 100 आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं, जिनमें डंडे भी शामिल है।
  • यूपी के गाजियाबाद में स्कूल कॉलेज बंद। दिल्ली में खुले हुए हैं स्कूल कॉलेज।
  • पंजाब और हरियाणा की 24 ट्रेनें रद्द। रोहतक और बठिंडा के बीच नहीं चल रही है ट्रेन।
  • आईजीपी रोहतक रेंज ने कहा- जेल के आस पास भी सुरक्षा है कड़ी। किसी को देखते ही गोली मारने के आदेश।
  • पंजाब के संगरूर में 23 डेरा अनुयायी गिरफ्तार किए गए। ।
  • रोहतक जाने के लिए सभी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट किए गए बंद। रोहतक जाने वाली ट्रेनें-बसें हैं कैंसिल।
  • पंजाब के 13 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद। रेलवे स्टेशनों पर भी अलर्ट।
  • उत्तर प्रदेश के वाराणसी में साधुओं ने की राम रहीम को फांसी देने की मांग
  • सियारिया बाहरी बाईपास नाका से कल रात को एक महिला को अरेस्ट किया गया। महिला झज्जर जेल भेजा गया। महिला,राम रहीम से मिलना चाह रही थी।
  • राम रहीम LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रोहतक की सुनारिया जेल में होगा सजा का ऐलान
  • दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने कहा -परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है दिल्ली पुलिस ने उचित व्यवस्था और तैनाती की है। अतिरिक्त बल भी मौजूद हैं।
  • दिल्ली पुलिस के पीआरओ मधुर वर्मा ने कहा सोशल मीडिया के अफवाहों पर विश्वास न करें। सभी स्कूल खुले हैं और कोई भी ट्रैफिक डायवर्जन नहीं है।
  • आईजीपी रोहतक रेंज ने कहा- मजबूत पुलिस और अर्धसैनिक बलों की उपस्थिति के साथ कई बैरिकेड्स भी लगाई गई हैं, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
  • राम रहीम LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रोहतक की सुनारिया जेल में होगा सजा का ऐलान
  • आईजीपी रोहतक रेंज, नवदीप सिंह विर्क ने कहा- कोई भी डेरा समर्थक पूरे रोहतक जिल में प्रवेश ना करने पाए, ऐसे में सुरक्षा कड़ी है।
  • रोहतक में के सुनारिया जेल के पास बढ़ाई गई सुरक्षा।
  • राम रहीम LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रोहतक की सुनारिया जेल में होगा सजा का ऐलान
  • रोहतक के डिप्टी कमिश्नर ने कहा- असमाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं।
  • फैसला आने से पहले, चंडीगढ़ में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।
  • बलात्कार के दोषी राम रहीम सिंह पर फैसला सुनाए जाने से चंडीगढ़ में पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • राम रहीम LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच आज रोहतक की सुनारिया जेल में होगा सजा का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+