मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन की बातचीत रिकॉर्ड करने वाली लिंडा ट्रिप नहीं रहीं
नई दिल्ली- 1998 में अपनी एक सीक्रेट टेप रिकॉर्डिंग की वजह से अमेरिकी सियासत में भूचाल ला देने वाली लिंडा ट्रिप नहीं रहीं। वो 70 वर्ष की थीं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनसे उम्र में बहुत ही छोटी व्हाइट हाऊस में इंटर्न मोनिका लेविंस्की के बीच फोन पर हुई अंतरंग बातें रिकॉर्ड कर ली थी, जिसके चलते बिल क्लिंटन को उस दौरान महाभियोग तक का सामना करना पड़ा था और उनके परिवार में भी मुश्किलें खड़ी हो गई थीं।

लिंडा ट्रिप पेंटागन में पब्लिक रिलेशन से जुड़ी थीं। उनकी मौत की खबर की पुष्टि उनके वकील जोसेफ मुर्था ने की है। अमेरिकी मीडिया ने उनके परिवार वालों के हवाले से बताया है कि वह पैनक्रिएटिक कैंसर से पीड़ित थीं। ट्रिप ने बिल क्लिंटन से पहले से ही व्हाइट हाऊस में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश के वक्त से काम करना शुरू कर दिया था। बाद में उन्हें पेंटागन पब्लिक अफेयर्स ऑफिस में तबादला कर दिया गया, जहां उनकी मुलाकात मोनिका लेविंस्की से हुई, जो इंटर्न के तौर पर कार्यरत थीं। दोनों के बीच 24 साल के उम्र के फासले के बावजूद गाढ़ी दोस्ती हो गई थी।

पेंटागन ऑफिस में ही बातचीत के दौरान लेविंस्की ने ट्रिप को बता दिया था कि उनका ओवल ऑफिस में रहते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यौन संबंध थे। बाद में ट्रिप ने बिना मोनिका को बताए प्रेसिडेंट ट्रंप और मोनिका लेविंस्की की अंतरंग बातों को रिकॉर्ड कर लिया, जो अमेरिका में सियासी भूचाल का कारण बन गया था। जब इस टेप की वजह से बवाल हुआ तो मोनिका लेविंस्की ने लिंडा ट्रिप पर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। सीएनएन के मुताबिक गवाही के दौरान भी जब मोनिका से लिंडा के बारे में आखिरी बयान देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं लिंडा ट्रिप से नफरत करती हूं।'
लेकिन, जब बुधवार को लेविंस्की को ट्रिप के गंभीर रूप से बीमार होने का पता चला तो उन्होंने उनके समर्थन में ट्वीट किया, 'पीछे क्या हुआ उससे कोई मतलब नहीं, जब मैंने सुना कि लिंडा ट्रिप बहुत ही गंभीर रूप से बीमार हैं, मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मैं सोच भी नहीं सकती कि उनके परिवार के लिए यह कितना मुश्किल है।'












Click it and Unblock the Notifications