प्रणव दा ने मेरा बिल्कुल पिता की तरह ख्याल रखा, जीवन भर आभारी रहूंगा: पीएम मोदी
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पिता तुल्य कहकर भाव-विभोर कर दिया। पुस्तक 'प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी - अ स्टेट्समैन' के अनावरण के मौके पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा बीते तीन वर्षो के दौरान ऐसा एक भी मौका नहीं होगा जब वह मुखर्जी से मिले हों और मुखर्जी ने उन्हें 'पिता का स्नेह' न दिया हो।

पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा
पीएम मोदी की इस बात को बाद में पीएमओ के अकाउंट से ट्वीट भी किया गया है। पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान मैं जब भी इनसे मिला, हर बार इन्होंने मुझसे कहा कि मोदी जी आपको आधे दिन का आराम कर लेना चाहिए। आप इतनी भाग-दौड़ क्यों करते हैं, अपने कार्यक्रमों को कम कीजिए, अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए।
ऐसा ख्याल तो एक पिता ही ...
ऐसा ख्याल तो एक पिता ही अपने बच्चे का रख सकता है और इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि उन्हें राष्ट्रपति मुखर्जी के साथ काम करने का मौका मिला।
हमें उन पर गर्व होगा
राष्ट्रपति मुखर्जी पर अनावृत्त पुस्तक के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस किताब में मौजूद तस्वीरों में हमें अपने राष्ट्रपति के मानवीय पहलू भी देखने को मिलेंगे और हमें उन पर गर्व होगा।
वैचारिक मतभेद
इसी मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी खुलासा किया कि उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद रहे हैं, लेकिन दोनों ने अपने-अपने मतभेद अपने पास रखे और सरकार के कामकाज को प्रभावित नहीं होने दिया।
24 जुलाई को समाप्त
13वें राष्ट्रपति के रूप में मुखर्जी के जीवन की चित्रमय यात्रा वाली इस किताब का प्रकाशन स्टेटमैन समूह ने किया है, मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications