VIDEO: गोद में बच्चा लिए एक हाथ से लपक ली गेंद, अनुष्का शर्मा बोलीं- 'ऐसा कुछ नहीं जो हम नहीं कर सकते'
मुंबई, 16 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं। हालांकि समय मिलने पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया जो सुर्खियों में आ गया है। वीडियो में बेसबॉल ग्राउंड में मैच दे रही महिला अपने एक हाथ में बच्चे को लेकर दूसरे हाथ से बॉल लपक लेती है। महिला के इस कारनामे पर अनुष्का ने जो कहा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा देने वाला है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जिस तरह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है, उसी प्रकार अमेरिका में बेसबॉल बेहद लोकप्रिय है। कोरोना वायरस के चलते ग्राउंड में लोगों की भीड़ कम है लेकिन बेसबॉल प्रेम के चलते लोगों को महामारी का जरा भी खौफ नहीं है। ग्राउंड में कैमरे का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए दर्शक कई तरह की हरकतें करते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए दूसरे दर्शक ताली बजा दें। ऐसा ही कुछ वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला है।

हाथ में बच्चा लिए महिला ने लपकी गेंद
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बेसबॉल प्लेयर द्वारा मारी गई गेंद दर्शकों के पास आकर गिरती है। बॉल स्टेडियम के टॉप फ्लोर से टकराकर नीचे गिरती है, फिर दर्शकों के बीच हाथ में बच्चा लिए एक महिला अपने दूसरे हाथ से गेंद को लपक लेती है। महिला ने अविश्वसनीय तरीके से अपने एक हाथ से बॉल को लपका कि अन्य दर्शक और कॉमेंटेटर भी हैरान रह गए। इस बीच महिला भी अपनी सफलता पर खुशी से उछलने लगती है।

अनुष्का शर्मा ने क्या कहा?
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खबरों में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के इंडिया में वायरल होने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। अनुष्का ने बॉल कैच करने वाली महिला की तारीफ करते हुए उसकी न्यूज अपने इंस्टास्टोरी में शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऐसा कुछ नहीं है, जो हम नहीं कर सकते हैं।' अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी बॉल कैच करने वाली महिला की तारीफ की।

कौन है महिला?
आपको बता दें कि एक हाथ से बच्चे के लिए बॉल लपकने वाली महिला का नाम लेक्सी व्हाइटमोर है। उन्होंने यह कारनामा अपने तीन साल के बच्चे मेवरिक को गोद में पकड़े हुए किया। उनके इस शानदार कैच पर दुनियाभर से लोग तारीफें भेज रहे हैं, वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद ही वायरल हो गई। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, मां एक बच्चे को पकड़कर कुछ भी कर सकती है, यहां तक की एक फाउल गेंद भी पकड़ सकती है। इस पर एक यूजर ने लिखा, 'मां शानदार होती हैं'।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो क्लिक करने पर विवाद, वामिका का चेहरा छिपाते नजर आईं एक्ट्रेस
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications