विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो क्लिक करने पर विवाद, वामिका का चेहरा छिपाते नजर आईं एक्ट्रेस
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी की फोटो क्लिक करने पर विवाद, वामिका का चेहरा छिपाते नजर आईं एक्ट्रेस
मुंबई, 03 जून: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा बुधवार (02जून) रात एयरपोर्ट पर अपनी बेटी वामिका के साथ देखे गए। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड रवाना हुए हैं। विराट और अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीर क्लिक करने के लिए एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने भीड़ लगा दी। वामिका सिर से पांव तक ढकी हुई थी और शायद अपनी मां अनुष्का की गोद में गहरी नींद सो रही थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी का जन्म इसी साल जनवरी में हुआ है। विराट और अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी।
Recommended Video

बेटी वामिका का चेहरा छिपा रही थीं अनुष्का शर्मा
विराट कोहली को अनुष्का और उनकी बेटी के साथ एयरपोर्ट के गेट की ओर जाते हुए भी देखा गया। यह निश्चित रूप से ऐसा लग रहा था कि अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से बचाने की कोशिश में थीं। अनुष्का शर्मा अपने दोंने हाथों से बेटी का चेहरा छिपा रही थीं।
वायरल वीडियो और तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का जैसे ही क्रिकेट टीम की बस से नीचे उतरीं तो फोटोग्राफर्स वामिका की तस्वीरें खींचने के लिए आगे आ गए। फोटोग्राफर्स वामिका की तस्वीरें न खींच पाए इसलिए अनुष्का ने पूरी तरह से वामिका को कवर कर लिया था। अनुष्का ने वामिका का मुंह पूरी तरह से ढंका हुआ था।

वायरल हुई विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक
अनुष्का शर्मा की लाख कोशिशों के बाद भी वामिका का चेहरा तस्वीरों में कैद हो गया है। इसका वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जब वामिका का जन्म हुआ था तो अनुष्का और विराट ने एक साझा बयान जारी कर बेटी की फोटो ना खींचने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था, मीडिया उनकी निजता का सम्मान करें और वामिका की तस्वीरें न क्लिक करें।

फोटोग्राफर्स पर भड़के विराट-अनुष्का के फैन्स
जैसे ही विराट और अनुश्का की बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उनके फैन्स फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, क्या इन कैमरामैन को नहीं पता है कि कैमरे की फ्लैश लाइट कितना परेशान करती है। इतनी रोशनी पैदा करने वाली लाइट्स बच्चों के लिए हानिकाकरक हो सकती है। एक यूजर ने लिखा, क्या इन फोटोग्राफर्स को दिखाई नहीं दे रहा है कि बच्चा सो रहा है।

'विराट-अनुष्का के निजता का सम्मान कीजिए'
वहीं एक यूजर ने लिखा, इन लोगों को इंसान बनने की जरूरत है, खुद इंसान बने और दूसरों के साथ भी इंसान जैसा ही रवैया करें। एक यूजर ने लिखा, ''विराट अनुश्का की बेटी कोई सामान नहीं है, क्या आपने कभी इनकी निजता का सम्मान किया है? एक यूजर ने लिखा, विराट-अनुष्का के निजता का सम्मान कीजिए।

'वामिका का दम घुट रहा होगा...'
हालांकि इन तस्वीरों को देखकर कुछ यूजर ने अनुश्का शर्मा की भी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा है कि अनुश्का ने इसे कितने टाइटली ढ़का है, उस बच्चे का दम घुट रहा होगा, उसे इतना ज्यादा ढंकना पड़ा। वह सफोकेशन फील कर रही होगी। एक यूजर ने लिखा, एक दिन आप इसे स्टार बनाकर लॉन्च करेंगी और मीडिया के सामने लाएंगी, तो ऐसा करने से क्या फायदा है।

कोहली ने बेटी की तस्वीर शेयर करने पर कही थी ये बात
इससे पहले, एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैन्स के साथ बातचीत करते हुए, विराट कोहली ने वामिका की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने के बारे में बात की थी। एक फैन ने विराट से लाइव के दौरान वामिका के नाम का अर्थ पूछा और कहा कि हमें आपकी बेटी की तस्वीर कब देखने को मिलेगी?
विराट ने विनम्रता से उस फैन को मना करते हुए कहा, ''नहीं, हमने एक कपल के रूप में अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर नहीं दिखाने का फैसला किया है, इससे पहले कि उसे सोशल मीडिया की समझ हो और वह अपनी पसंद बना सके।"
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications