'तुम्हारा मूसेवाला कर देंगे', सलमान खान और पिता सलीम खान को मिली धमकी
नई दिल्ली, 05 जून। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब सलमान खान के नाम एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में बॉलीवुड स्टार सलमान के साथ उनके पिता का भी नाम लिखा है। पत्र में एक्टर और उनके पिता को सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड की याद दिलाते हुए धमकी दी गई है।

वॉक के दौरान सलीम खान को मिला लेटर
सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के बाद रोज एक बेंच पर बैठते हैं। रविवार को जब वॉक के बाद वहां पहुंचे तो उनके गॉर्ड ने वहां एक पत्र देखा जिसमें लिखा था 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हरा मूसेवाला होगा के.जी.बी.एल.बी।' सलीम खान ने इस पत्र को मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

मुंबई पुलिस ने मामला किया दर्ज
मुंबई पुलिस के मुताबिक बांद्रा बस स्टैंड के गुमानाम पत्र उसी बेंच के पास मिला जहां सलीम खान रोज सुबह सैर करने के बाद बैठते हैं। रविवार को सुबह करीब 7:40 बजे जब वे सैर के बाद बेंच पर बैठने के लिए पहुंचे तो उन्हें वहां यह पत्र मिला। मामले में भारतीय दंड संहिता के तहत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की बढ़ेगी सुरक्षा
बॉलीवुड स्टार और उनके पिता को धमकी मिलने के बाद अब उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

सलमान को दूसरी बार मिली धमकी
सलमान को इससे पहले भी धमकी मिली थी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने जोधपुर में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। यह मामला तब सामने आया था जब साल 2018 में काला हिरण शिकार का मामला कोर्ट में चल रहा था।

सलमान के साथ उनके पिता सलीम को भी मिली धमकी
पंजाबी सिंगर की पिछले हफ्ते कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब सलमान और उनके पिता का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दी गई है। हालांकि इसकी जानकारी होते ही मुंबई पुलिस ने इस धमकी की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications