2 मासूम बच्चों की गुहार सुनी पीएम ने, शुरु हुआ पिता का निशुल्क इलाज
लखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय किस तरह से लोगों की समस्याओं का संज्ञान ले रहा है उसका उदाहरण उत्तर प्रदेश के कानुपर में मिला है। यहां एक बीमार पिता के इलाज के लिए दो मासूम बच्चों के पत्र का प्रधानमंत्री ने संज्ञान लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे मासूम बच्चों के पत्र को यहां के डीएम को स्थांतरित करके कार्यवाही करने को कहा गया और बीमार पिता का इलाज शुरु हो गया।

कानपुर के नौबस्ता के संजय गांधी नगर में 50 वर्षीय सरोज मिश्रा जोकि स्कूली यूनीफॉर्म सिलते हैं। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और वह गरीबी के चलते काफी लंबे समय से इससे लड़ रहे हैं। सरोज मिश्रा के दो बच्चों सुशांत जिसकी उम्र 13 वर्ष और तन्मय जिसकी उम्र महज 8 वर्ष है ने पीएम को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया कि उनके पिता की तबियत काफी खराब है और उनकी पढ़ाई पर भी संकट आ गया है।
28 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री के नाम लिखे पत्र को पीएम कार्यालय ने संज्ञान में लेते हुए कानपुर के डीएम कौशल राज को तुरंत इलाज कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने प्रधानमंत्री कार्यालय का पत्र मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सरोज मिश्रा का इलाज कराने को कहा है। सरोज का इलाज निशुल्क शुरु कर दिया गया है और उनसे दवा से लेकर अस्पताल तक किसी भी चीज का खर्च नहीं लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications