मंदिर गई मां तो पीछे-पीछे आई 16 महीने की बच्ची, रास्ते में तेंदुए ने कर दिया हमला

मुंबई के आरे कॉलोनी में सोमवार तड़के तेंदुआ ने एक बच्ची का निवाला बना लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ ने 16 महीने की बच्ची इतिका लूत की गर्दन पर हमला कर शिकार कर लिया।

Leopard attack: मुंबई के आरे कॉलोनी में सोमवार तड़के तेंदुआ ने एक बच्ची का निवाला बना लिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ ने 16 महीने की बच्ची इतिका लूत की गर्दन पर हमला कर शिकार कर लिया। गर्दन पर हमला करने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इससे पहले भी हुआ है हादसा

इससे पहले भी हुआ है हादसा

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक जी मल्लिकार्जुन ने कहा कि पिछले एक महीने में यह तीसरी घटना है। करीब तीन हफ्ता पहले एक 9 साल का बच्चा अपने पिता के साथ डांडिया कार्यक्रम के दौरान घायल हो गया था।

मां को घर में ना पाकर निकल गई बच्ची

मां को घर में ना पाकर निकल गई बच्ची

वहीं दूसरे मामले में तेंदुए ने खड़ी मोटरसाइकिलों की सीट के कवर को फाड़ दिया था। स्थानीय नागरिक जितेंद्र वाल्वी ने बताया कि लड़की की मां एक शिव मंदिर में दिवाली की पूजा करने के लिए सुबह करीब 5.30 बजे निकली थी। वाल्वी ने कहा कि मां को आने में देरी हो गई तो बच्ची घर से बाहर निकल गई।

मां ने मदद को चिल्लाई

मां ने मदद को चिल्लाई

इसी बीच तेंदुआ ने उसपर हमला कर दिया। वाल्वी ने कहा कि बच्ची का मां ने तेंदुआ को हमला करते देखा और मदद को चिल्लाई। बच्ची काफी देर तक उसके जबड़ों के बीच फंसी रही। चीख-पुकार सुनते ही लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पीछा कर तेंदुआ से बच्ची को छुड़ाया। यह हमला न्यूजीलैंड हॉस्टल के पास यूनिट 15 में हुआ।

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

बच्चे की मौत के बाद पोस्टमार्टम किया गया और देर शाम तक अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्ची की सांस चल रही थी जब उन्होंने उसे वहां पड़ा देखा। उसे सेवेन हिल्स अस्पताल, अंधेरी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्चे को घर से बाहर न निकलने पर लगाई रोक

बच्चे को घर से बाहर न निकलने पर लगाई रोक

पार्क अधिकारियों ने तेंदुओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में 12 कैमरा ट्रैप लगाए हैं। मल्लिकार्जुन ने कहा कि दिवाली है, कई बच्चे पटाखे जलाएंगे। हमारे कर्मचारी इलाके के लोगों को आगाह कर रहे हैं कि वे रात और सुबह के समय बच्चों को बाहर न भेजें।

यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में कैमरे की कैद हुआ दुर्लभ तेंदुआ, भारत के अलावा सिर्फ इन 2 देशों में मौजूद, जानिए क्या है नाम?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+