तोगड़िया ने नहीं दिया मुस्लिम विरोधी बयान, मीडिया हाउस पर केस

प्रवीण तोगड़िया ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के खिलाफ लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि आरएसएस के नेता राम माधव ने पहले ही ट्वीट करके यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रवीण तोगड़िया ने ऐसी कोई बात नहीं कही है। उन्होंने कहा कि ऐसी विचारधारा आरएसएस के किसी भी कार्यकर्ता या सदस्य की नहीं है।
तोगड़िया की ओर से उनके वकील आईएस जानी ने यह नोटिस जारी की है। इस लीगल नोटिस की कॉपी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को भी भेजी गई है। नोटिस में कहा गया है कि इस झूठी खबर के बाद करीब एक हजार लोगों ने तोगड़िया का घेराव किया और जवाब मांगा। इस वजह से तोगड़िया को मानसिक आघात पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications