Just One Click और जानिए देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर
नई दिल्ली। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।
ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इसी पेज को रिफ्रेश करें
शाम 4:00 बजे की खबरें
विश्व कप मैचों में कृपाण पर रोक गलत : जॉन की
वेलिंग्टन| न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा विश्व कप मैचों के दौरान सिख समुदाय के प्रशंसकों पर कृपाण पहन कर स्टेडियम में जाने पर लगी रोक को सोमवार को गलत बताया।
प्रियंका की नैना में उलझे रैना, करेंगे शादी
रेडियो तरंगें सार्वजनिक संपत्ति : जेटली
नई दिल्ली| केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि रेडियो तरंगें सार्वजनिक संपत्ति हैं और यह सिर्फ एक मिथक है कि उन पर सरकार का एकाधिकार है, जिसे समाप्त किया जा रहा है।
3:15 बजे की खबर
किसानों के लिए 200 करोड़ रुपए की राहत की घोषणा
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेमौसम बरसात से प्रभावित किसानों के लिए 200 करोड़ रुपए की राहत की घोषणा की।
क्या आप जानते हैं, इस बार होगी नवरात्रि 8 दिनों की
पामेला पर 'बच्चों की हत्यारिन' होने का आरोप
लॉस एंजेलिस| हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन के पति रिक सॉलोमन ने उन पर 'बच्चों की हत्यारिन' होने का आरोप लगाया है। पामेला और सॉलोमन ने तलाक की अर्जी लगाई है।
'केजरीवाल को इतना छोटा नेता मानते थे मोदी कि उनपर टिप्पणी भी नहीं करते थे'
पूर्वोत्तर राज्यों की राजधानियां रेल नेटवर्क से जुड़ेंगी
सिलचर (असम)| पूर्वोत्तर में रेल अवसंरचना का निर्माण करने वाली सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने 2020 तक क्षेत्र के सभी आठ राज्यों की राजधानियों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधकारी ने दी।

2:15 बजे की खबरें
सीएम केजरीवाल पूरी तरह फिट, दिल्ली लौट रहे हैं
कल राज्यसभा में पेश होगा भूमि-अधिग्रहण बिल और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जिंदल इंस्टिट्यूट के डॉक्टर्स का आभार व्यक्त किया। आज दिल्ली लौट रहे हैं केजरीवाल।
1:19 बजे की खबरें
क्वार्टर फाइनल के लिए मैच अधिकारियों के नाम घोषित
सिडनी| आईसीसी विश्व कप-2015 के नॉकआउट दौर में पहुंचने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है।
भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली| कांग्रेस ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
तेलंगाना में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
हैदराबाद| तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक महिला के साथ एक ऑटोरिक्शा चालक और तीन अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
12:15 बजे की खबरें
राहुल की जासूसी में कुछ भी नया नहीं
सरकार ने उन VIP's के नाम की लिस्ट सौंपी जिनसे दिल्ली पुलिस ने की थी पूछताछ। राहुल जासूसी मामले पर अरुण जेटली ने कहा, '1987 से ऐसा किया जा रहा है, सुरक्षा के मामले में राजनीति न करें, सुरक्षा जांच के लिए जुटाई जाती है जानकारी।'
गर्ग आप से निलंबित
राजेश गर्ग को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया। राजेश गर्ग ने अरविंद केजरीवाल पर स्टिंग जारी किया था।
11:15 बजे की खबरें
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट
मुंबई| देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे 9.60 अंकों की गिरावट के साथ 28,493.70 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,641.75 पर कारोबार करते देखे गए।
वाड्रा पर कार्रवाई सार्वजनिक की जाएगी : खट्टर
चंडीगढ़| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि सरकार की ओर से रॉबर्ट वाड्रा के विवादास्पद भूमि सौदे को शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा। वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद हैं।
सुबह 9:45 बजे तक की बड़ी खबरें।
इंडोनेशिया के मध्य हिस्से में समुद्र की तलहटी में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके सुलावेसी आईलैंड में महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर में फाारी बर्फबारी हो रही है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं घाटी में भूस्खलन होने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है।
सुबह 8 बजे की खबरें
स्वस्थ केजरीवाल आज दिल्ली लौटेंगे
कर्नाटक की राजधानी स्थित एक निजी अस्पताल में प्राकृतिक उपचार करा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पुरानी खांसी व मधुमेह अब नियंत्रण में है। पूरी तरह स्वस्थ होकर वह आज दिल्ली लौटेंगे।
गोवा : भाजपा विधायक गांधी जयंती की छुट्टी समाप्त करने के खिलाफ
गोवा सरकार द्वारा मौजूदा वर्ष के लिए वाणिज्यिक और औद्योगिक अवकाश सूची से गांधी जयंती की छुट्टी हटाने के फैसले की पूरे देश से आलोचना होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अनिच्छा से माफी मांगनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications