Latest: केजरीवाल के 3 मंत्रियों ने संभाला अपना कार्यभार
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से आप इस पेज पर वाकिफ होंगे इसलिए हर खबर को जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहिए और खबरों से रूबरू होते रहिए।
प्रस्तुत हैं 14 फरवरी की खास खबरें

दोपहर 3 बजे की खबरें
सतेंद्र जैन, गोपाल राय और जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने अपने विभाग की जिम्मेदारी संभाली। वहीं भाजपा प्रवक्ता जीवीएलएन राव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास बड़ा मौका है, उन्हें खुद को प्रूव करने का मौका मिलना चाहिए। क्रिकेट के प्रशंसकों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हवन किया और वर्ल्ड कप में भारत की जीत की दुआ मांगी।
दोपहर 2 बजे की खबरें
अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब होने की वजह से आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा गया, मोइन अली आउट हो चुके है। बिहार में भी राजनीति अस्थिरता बरकरार है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ निर्दलीय विधायक पवन जायसवाल ने अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा के सचिव हरेराम मुखिया को सौंपा।
दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
वर्ल्ड कप: AUS Vs ENG पहली इनिंग खत्म, इंग्लैंड को 343 रन की चुनौती दी। दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।
12:00 बजे की बड़ी खबरें
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। केजरीवाल के साथ 6 मंत्रियों ने भी मंत्रीपद और गोपनीयता की शपथ ली। मनीष सिसोदिया,आसिम अहमद खान, संदीप कुमार, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय और जितेंद्र सिंह तोमर ने भी शपथ ली।
सुबह 11: 30 बजे की खबर
दिल्लीः देश की राजधानी के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान पहुंचे। तबियत खराब होने की वजह से नहीं गए राजघाट। उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, कुमार विश्वास और आशीष खेतान मौजूद हैं।
वर्ल्ड कप: वर्ल्डकप 2015 का पहला मैच श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मेजबान न्यूजीलैंड श्रीलंका को 98 रनों से हरा दिया। कीवी टीम के 332 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 46.1 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई।
सुबह 10 बजे की खबरें
मनीष सिसोदिया अपने परिवार के साथ घर से निकले। पहले अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया और वहां से रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कुमार विश्वास बी केजरीवाल के घर पहुंचे है। शकरपुर में जितेंद्र सिंह तोमर के घर के बाहर उनके समर्थक जुटे हुए हैं। तोमर सुबह 8:30 बजे अपने कार्यलय पहुंचे और यहां से वे सीधे रामलीला मैदान जाएंगे।
सुबह 8 बजे की खबरें
आज दिन के 11 बजे अरविंद केजरीवाल सीएम पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान तो दुल्हन की तरह सजाया गया है। इससे पहले केजरीवाल ने दिसंबर 2013 में यहीं शपथ ली थी।
विश्व कप : श्रीलंका के सामने 332 रनों का लक्ष्य
क्राइस्टचर्च| कप्तान ब्रेंडन मैक्लम (65), केन विलियमसन (57) और कोरी एंडरसन (75) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हागले ओवल मैदान पर शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के सामने 332 रनों की चुनौती रखी है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। देखें: स्कोर-कार्ड












Click it and Unblock the Notifications