Breaking News Live Today: 'कमल नाथ ने MP में घोटाले और करोड़ों का भ्रष्टाचार किया', शाह ने साधा निशाना

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 04 नवंबर का दिन है। नेपाल में 03 नवंबर की देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायल हैं। इस भूकंप के झटके दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार में भी महसूस किए गए हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। विश्वकप में आज न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान और इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रलिया में मैच है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Nov 05, 2023, 12:59 AM IST

शशि थरूर ने किया डांस

मिजोरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी नेताओं के साथ आइजोल में मिजो गीतों पर डांस किया
Nov 05, 2023, 12:10 AM IST

बीएसएफ जवानों ने चलाया तलाशी अभियान

बीएसएफ जवानों ने एक तलाशी अभियान चलाया और तरनतारन जिले के गांव टिंडी वाला के बाहरी इलाके में एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, मॉडल-डीजेआई माविक 3 क्लासिक) बरामद किया।
Nov 04, 2023, 8:50 PM IST

'कमल नाथ ने MP में किया करोड़ों का भ्रष्टाचार'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमल नाथ से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 1.5 साल में क्या किया?...उन्होंने एमपी को क्राइम रेट में नंबर एक बनाने का काम किया है। घोटाले और करोड़ों का भ्रष्टाचार भी कमल नाथ ने किया।
Nov 04, 2023, 6:09 PM IST

नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 157

नेपाल पुलिस के मुताबिक, नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या 157 हो गई है।
Nov 04, 2023, 4:46 PM IST

कोच्चि में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक की मौत

केरल: कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ पर जमीनी रखरखाव जांच के दौरान चेतक हेलीकॉप्टर से हुई दुर्घटना में नौसेना के एक नाविक की जान चली गई। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।
Nov 04, 2023, 4:40 PM IST

नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना मतदान दल

छत्तीसगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले नारायणपुर में मतदान दल हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।
Nov 04, 2023, 4:39 PM IST

नेपाल भूकंप: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 143

नेपाल भूकंप: मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है।
Nov 04, 2023, 3:51 PM IST

वायरल फ्लू का शिकार हुए एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कल (शुक्रवार) से खांसी और बुखार के लक्षण थे। उन्हें वायरल फ्लू का पता चला है। उन्हें नियमित उपचार और कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है, जिसकी जानकारी मद्रास ईएनटी रिसर्च फाउंडेशन (पी) लिमिटेड ने दी है।
Nov 04, 2023, 3:02 PM IST

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला तेलंगाना से गिरफ्तार

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी को कथित तौर पर कई धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया। गामदेवी पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Nov 04, 2023, 2:58 PM IST

दिल्ली के बवाना में भीषण आग

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
Nov 04, 2023, 2:06 PM IST

नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या 132

नेपाल भूकंप में मरने वालों की संख्या 132 हो गई है: नेपाल पुलिस
Nov 04, 2023, 1:41 PM IST

सीएम भूपेश बघेल का बीजेपी पर आरोप

छत्तीसगढ़: बीजेपी द्वारा सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े आरोपों पर सीएम बघेल ने कहा, "इसका मतलब है कि बीजेपी डरती है और मुझ पर आरोप लगाकर मेरी छवि खराब करना चाहती है।
Nov 04, 2023, 12:45 PM IST

दिल्ली सरकार का वायु प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री को पत्र

वायु प्रदूषण: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वे "पड़ोसी राज्यों से दिल्ली में बीएस VI मानदंडों का पालन न करने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी ढंग से प्रतिबंध लगाएं और एनसीआर में भी ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध लगाएं।" उन्होंने उनसे पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया।
Nov 04, 2023, 12:33 PM IST

रायगढ़ में अब तक कुल 7 शव बरामद

एनडीआरएफ ने रायगढ़ जिले के महाड MIDC में ब्लू जेट हेल्थकेयर से कुल 7 शव बरामद किए हैं, जहां कल (शुक्रवार) रात विस्फोट हुआ था। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
Nov 04, 2023, 11:41 AM IST

स्केच लेकर रैली में आई आकांक्षा को पीएम मोदी की चिट्ठी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 नवंबर की रैली में पीएम मोदी का स्केच लेकर पहुंची आकांक्षा नाम की लड़की को पीएम मोदी ने लिखी चिट्ठी, रैली में पीएम मोदी ने किया था चिट्ठी लिखने का वादा
Nov 04, 2023, 11:25 AM IST

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से हाल बेहाल, गंभीर कैटेगरी में पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स
Nov 04, 2023, 8:19 AM IST

तमिलनाडु में आज भारी बारिश: बंद रहेंगे स्कूल

तमिलनाडु में आज भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण मदुरै और शिवगंगा जिले के स्कूल आज बंद रहेंगे।
Nov 04, 2023, 8:18 AM IST

नेपाल में भूकंप से तबाही, 128 की हुई अब तक मौत

नेपाल में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। नेपाल में रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। दिल्ली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
Nov 04, 2023, 8:14 AM IST

महाराष्ट्र: रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री मेंधमाका, 4 की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के फार्मा फैक्ट्री महाड एमआईडीसी में ब्लू जेट हेल्थकेयर से 4 शव बरामद किए गए। इस फार्मा फैक्ट्री में शुक्रवार रात विस्फोट हुआ था। एनडीआरएफ की टीम सबसे बाद में वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+