Breaking News LIVE Today: लखनऊ के हजरतगंज के केनरा बैंक में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान

Breaking news in hindi: वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिली 6 विकेट की हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि अगर उनकी टीम 20-30 रन और बना लेती तो शायद परिणाम अलग होता। वहीं, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 'छठ पूजा' का पर्व आज संपन्न हो गया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बंदरगाह पर लगी आग में 40 नाव जलकर खाक हो गई हैं। उत्तरकाशी में पिछले 9 दिन से फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां।

breaking news in hindi

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 20, 2023, 10:52 PM IST

सुरंग में मजदूरों को भेजी जा रही खिचड़ी

पहली बार सुरंग के भीतर मजदूरों को गर्म खाना भेजा जा रहा है। हर व्यक्ति के लिए 750 ग्राम खिचड़ी भेजी जा रही है।
Nov 20, 2023, 9:11 PM IST

ग्वालियर में लड़की का अपहरण

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में नाका चंद्रवदनी पेट्रोल स्टेशन के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Nov 20, 2023, 8:08 PM IST

केनरा बैंक की ब्रांच में लगी आग

यूपी: लखनऊ के हजरतगंज के केनरा बैंक की ब्रांच में लगी आग की घटना पर ADCP सेंट्रल लखनऊ मनीषा सिंह ने कहा कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। जो व्यक्ति यहां फंसे थे उन्हें बचा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है, आग पूरी तरह बुझ गई है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Nov 20, 2023, 8:05 PM IST

OpenAI स्टाफ की धमकी

OpenAI: ओपनएआई स्टाफ ने बोर्ड के इस्तीफा न देने पर पद छोड़ने की धमकी दी: एएफपी के हवाले से रिपोर्ट
Nov 20, 2023, 6:48 PM IST

लखनऊ के बैंक में लगी आग

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के हजरतगंज में एक बैंक में आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बैंक के कर्मचारी खिड़कियों के रास्ते बिल्डिंग से बाहर निकलते दिखाई दिए।
Nov 20, 2023, 6:47 PM IST

रोहतक जेल में बंद राम रहीम आएगा बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक और पैरोल मिली है, जिसके बाद वो और 21 दिन के लिए रिहा हो गए। बता दें कि राम रहीम बलात्कार के एक मामले में दोषी है।
Nov 20, 2023, 5:59 PM IST

मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे.
Nov 20, 2023, 5:58 PM IST

सुरंग हादसा: बचाव अभियान जारी

उत्तराखंड सुरंग हादसा: उत्तरकाशी में टनल हादसे के बाद फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। सुरंग के अंदर के फोटोज सामने आई है।
Nov 20, 2023, 5:15 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर

ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स को दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर मिला।
Nov 20, 2023, 4:06 PM IST

तेलंगाना में हादसा, इनडोर स्टेडियम गिरा

तेलंगाना: रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद में एक निर्माणाधीन निजी इनडोर स्टेडियम गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, 10 घायल हो गए।
Nov 20, 2023, 2:27 PM IST

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप, 3.6 तीव्रता

आज दोपहर 1:48 बजे अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Nov 20, 2023, 2:17 PM IST

चुनाव में पिछली बार से 7 गुना ज्यादा पैसा जब्त

विधानसभा चुनाव 2023: भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि इलेक्शन तारीखों की घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और मिजोरम में 1,760 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम की जब्ती की गई है, जो पिछली बार (2018 विधानसभा चुनाव) की गई जब्ती से 7 गुना (239.15 करोड़ रुपये) अधिक है।
Nov 20, 2023, 2:14 PM IST

भाजपा तेलंगाना के लोगों की पार्टी- अमित शाह

तेलंगाना चुनाव 2023: हैदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "KCR, ओवैसी की पार्टी और कांग्रेस, तीनों परिवारवादी पार्टियां हैं। ये तीनों पार्टियां 2G, 3G और 4G पार्टियां है। 2G का मतलब है 2 जेनरेशन, KCR और KTR, 3G का मतलब है 2 जेनरेशन, ओवैसी की पार्टी और 4G का मतलब है कांग्रेस पार्टी, जवाहर लाला नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी। भाजपा न 2G है, न 3G है और न 4G है। भाजपा तेलंगाना के लोगों की पार्टी है।"
Nov 20, 2023, 2:12 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट

दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम के परिसर में क्रिकेट खेला।
Nov 20, 2023, 2:06 PM IST

तेलंगाना सीएम केसीआर की बस की जांच

तेलंगाना में चल रहे विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच गुंडलापल्ली टोल गेट के पास करीमनगर में चुनाव दस्ते ने तेलंगाना के सीएम और बीआरएस पार्टी चीफ केसीआर की बस की तलाश ली। (सोर्स: बीआरएस)
Nov 20, 2023, 12:23 PM IST

'कपिल देव को ना बुलाना गलत'

वर्ल्ड कप फाइनल में कपिल देव को ना बुलाए जाने पर संजय राउत ने बीसीसीआई को घेरा, कहा- 'अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड को सच में क्रिकेट से प्यार है तो उन्हें कपिल देव और उनके समय की विश्व कप विजेता टीम को बुलाना चाहिए था, लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया, जोकि सरासर गलत है'
Nov 20, 2023, 12:09 PM IST

इंडिगो फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी

जयपुर से बेंगलुरु की इंडिगो फ्लाइट 6ई 556 में नशे में धुत एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ की बदतमीजी, बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं माना यात्री, लिया गया कानूनी एक्शन
Nov 20, 2023, 11:39 AM IST

ओवर फ्लो हुआ वरदामानधी बांध

तमिलनाडु में आफत बनी लगातार हो रही बारिश, डिंडीगुल जिले में पलानी के पास वरदामानधी बांध हुआ ओवर फ्लो
Nov 20, 2023, 10:32 AM IST

दिल्ली में आज से खुले स्कूल

दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते 9 से 18 नवंबर तक के लिए शीतकालीन अवकाश के तहत बंद किए स्कूल आज से खुले, राजधानी में अभी भी हवा बहुत खराब कैटेगरी में
Nov 20, 2023, 9:18 AM IST

रियाज भाटी के खिलाफ केस दर्ज

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला, आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 के तहत दर्ज किया केस
Nov 20, 2023, 9:16 AM IST

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 310

दिल्ली में अभी भी बरकरार है जहरीली हवा, सोमवार को 310 रिकॉर्ड किया गया राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स, फिलहाल नजर नहीं आ रहे राहत के आसार
Nov 20, 2023, 9:15 AM IST

उत्तरकाशी टनल में लगाया गया 6 इंच का पाइप

उत्तरकाशी में पिछले 9 दिनों से सुरंग में फंसे मजदूरों तक खाना और पानी पहुंचाने के लिए 4 इंच की जगह लगाई गई 6 इंच की पाइपलाइन, लगातार जारी हैं 41 मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+