Breaking News LIVE Today: मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक इजराइल पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि हम इजराइल के साथ हैं। इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। आंध्र प्रदेश एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की रिमांड 1 नवंबर तक बढ़ा दी है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today

LIVE Feed
Oct 20, 2023, 3:37 AM IST

एमपी चुनाव के लिए कांग्रेस कैंडिडेट्स की दूसरी सूची घोषित

कांग्रेस ने इंदौर की विधानसभा-3 से दीपक पिंटू जोशी, विधानसभा-5 से सत्यनारायण पटेल, और महू विधानसभा से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।
Oct 19, 2023, 10:58 PM IST

IND vs BAN: भारत 7 विकेट से जीत मैच

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश की हार हुई। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीता और विराट कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
Oct 19, 2023, 8:15 PM IST

ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक शख्स घायल

महाराष्ट्र: पुणे जिले के बारामती एमआईडीसी क्षेत्र में कटफल गांव के पास एक ट्रेनिंग सेक्शन के दौरान एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी अंकित गोयल के अनुसार हादसा में एक व्यक्ति घायल हो गया।
Oct 19, 2023, 7:32 PM IST

दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रेन का नाम 'नमो भारत'

दिल्ली-मेरठ रैपिड ट्रेन को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को इस सेवा का उद्घाटन करेंगे: सूत्र
Oct 19, 2023, 7:31 PM IST

बांके बिहारी मंदिर में फोन बैन

उत्तर प्रदेश: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर प्राधिकरण द्वारा मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसपर SSP मथुरा शैलेश कुमार पांडे का बयान सामने आया है।
Oct 19, 2023, 6:35 PM IST

पीएम मोदी ने की फिलिस्तीनी के राष्ट्रपति से फोन पर बात

इजरायल और हमास में जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा,"गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की। हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे। क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।"
Oct 19, 2023, 6:14 PM IST

गो फर्स्ट उड़ानें रद्द

परिचालन कारणों से 30 नवंबर 2023 तक गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
Oct 19, 2023, 6:13 PM IST

ऋषि सुनक के साथ नेतन्याहू की संयुक्त प्रेस वार्ता

तेल अवीव में इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। नेतन्याहू ने कहा हैं, "यह केवल हमारी लड़ाई नहीं है बल्कि यह पूरी दुनिया की लड़ाई है। यह हमारा सबसे काला समय है, यह दुनिया का सबसे काला समय है। हमें एक साथ खड़े होने और जीतने की जरूरत है।"
Oct 19, 2023, 5:04 PM IST

छत्तीसगढ़ चुनाव: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की जो छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोग प्रचार करेंगे।
Oct 19, 2023, 5:03 PM IST

वाघा बॉर्डर पर 418 फीट सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया

पंजाब: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर 418 फीट सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।
Oct 19, 2023, 5:02 PM IST

गडकरी का बयान

अमृतसर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "आज मेरे जीवन का सुनहरा दिन है। मैं पहली बार बाघा बॉर्डर पर आया हूं। सबसे ऊंचा एक झंडा यहां लगाया गया है। ये जगह राष्ट्रभक्ति कि लिए प्रेरित करने वाली जगह है। जब परेड देखते हैं तो रोमांचित होते हैं। आज उसका अनुभव भी मुझे मिलेगा। मेरे जीवन में अनेक काम हुए हैं, लेकिन ये सबसे अभूतपूर्व काम है।"
Oct 19, 2023, 4:02 PM IST

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान

कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई मामले को रद्द करने की याचिका को खारिज करने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "...जो भी प्रक्रिया होगी, मैं उसमें सहयोग करूंगा, मैं इस देश के कानून का सम्मान करता हूं। मुझे पता है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे कागजात साफ हैं, मैं साफ हूं। यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है, जिसे भाजपा ने इस्तेमाल करने की कोशिश की है।"
Oct 19, 2023, 4:00 PM IST

मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापित लोगों को मिलेगी आर्थिक मदद

इंफाल: मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा, "नष्ट हुए घरों में से पक्के घरों के पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण के लिए 5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत ये राशि दी जाएगी। इसके अलावा 'एक परिवार एक आजीविका' के तहत प्रत्येक संकटग्रस्त परिवार को सुविधा दी जाएगी। इस राशि को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है जो सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।"
Oct 19, 2023, 3:41 PM IST

सनी देओल ने काटा केक

महाराष्ट्र: अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल ने मुंबई में फैंस के बीच अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। इस मौके पर उनके बेटे राजवीर देओल और करण देओल भी साथ रहे।
Oct 19, 2023, 3:40 PM IST

इजरायल-यूके पीएम की प्राइवेट मीटिंग

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वर्तमान में येरुशलम में प्रधानमंत्री कार्यालय में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ एक निजी बैठक कर रहे हैं।
Oct 19, 2023, 2:15 PM IST

नायडू की रिमांड 1 नवंबर तक बढ़ी

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा की एसीबी अदालत ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रिमांड 1 नवंबर तक बढ़ा दी है।
Oct 19, 2023, 2:15 PM IST

यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप पर IT का छापा

यूपी: यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप पर इनकम विभाग की छापे मारी हो रही है। दिल्ली-नोएडा की टीम छापेमारी कर रही है।
Oct 19, 2023, 12:36 PM IST

AAP ने मिजोरम में उतारे कैंडिडेट

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की अपने प्रत्याशियों की पहली सूची
Oct 19, 2023, 12:13 PM IST

तेल अवीन पहुंचे ऋषि सुनक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक तेल अवीव पहुंचे, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से करेंगे मुलाकात
Oct 19, 2023, 10:14 AM IST

आईआईटी के छात्र ने की आत्महत्या

आईआईटी खड़गपुर में छात्र ने हॉस्टल के अंदर की आत्महत्या, पिता ने लगाया- प्रोजेक्ट की वजह से छात्र पर मानसिक दबाव का आरोप
Oct 19, 2023, 10:08 AM IST

राहुल गांधी की विजयभेरी यात्रा

तेलंगाना के भूपालपल्ली में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विजयभेरी यात्रा, बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
Oct 19, 2023, 8:25 AM IST

पेट्रोल-डीजल और गोल्ड-सिल्वर रेट, यहां जानिए

जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत?
Oct 19, 2023, 8:23 AM IST

ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक आज जाएंगे इजराइल

इजराइल हमास संघर्ष के बीच आज ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक इजराइल का दौरान करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+