Breaking News Today: अमेठी से लड़ेंगे राहुल गांधी चुनाव, कांग्रेस और जनता की मांग

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है, लेकिन दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। वहीं, पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को ही वोट देने की अपील करने पर एक शिक्षक की बर्खास्तगी पर देश की राजनीति गर्मा गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में भी सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Aug 18, 2023, 7:09 PM IST

अमेठी से लड़ेंगे राहुल गांधी चुनाव

यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय का कहना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वहां की जनता की मांग है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी कमियों पर काम करना चाहते हैं।
Aug 18, 2023, 2:49 PM IST

महाराष्ट्र में 100 रुपए में मिलेगी राशन किट

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, केवल 100 रुपए में मिलेगी राशन की किट, कैबिनेट के फैसले को मिली मंजूरी
Aug 18, 2023, 1:02 PM IST

लालू यादव की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ीं, चारा घोटाला मामले में लालू यादव की जमानत को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
Aug 18, 2023, 12:58 PM IST

अंडमान सागर में भूकंप

अंडमान सागर में सुबह 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.3 तीव्रता
Aug 18, 2023, 11:33 AM IST

दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी

दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी यात्रियों को सामान सहित निकाला गया, मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम
Aug 18, 2023, 10:40 AM IST

केरल में बस हादसा

केरल के त्रिशूर जिले में कनीमंगलम के पास पलटी प्राइवेट बस, हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल
Aug 18, 2023, 10:21 AM IST

बिहार में पत्रकार की हत्या

बिहार के अररिया में अज्ञात हमलावरों ने की एक पत्रकार की हत्या, मचा हड़कंप
Aug 18, 2023, 9:38 AM IST

दिल्ली विधानसभा में एनसीटी संशोधन अधिनियम पर चर्चा

दिल्ली विधानसभा में आज भी हंगामे के आसार, केंद्र सरकार के एनसीटी संशोधन अधिनियम 2023 पर होगी चर्चा, कल मणिपुर के मुद्दे पर हुआ था भारी हंगामा
Aug 18, 2023, 9:32 AM IST

बेंगलुरु में पहला 3डी प्रिंटेड डाकघर

कर्नाटक के बेंगलुरु में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया भारत के पहले 3डी प्रिंटेड डाकघर भवन का उद्घाटन
Aug 18, 2023, 9:31 AM IST

शोपियां में एनआईए की छापेमारी

जम्मू कश्मीर के बठिंडी और शोपियां में एनआईए की टीम कर रही है छापेमारी
Aug 18, 2023, 8:41 AM IST

मणिपुर के दौरे पर सीताराम येचुरी

हिंसा में घिरे मणिपुर का दौरा करेगा सीपीआई (एम) का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी के नेतृत्व में तीन दिन तक हालात का जायजा लेंगे सीपीआई (एम) के नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+