इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी Sutapa Sikdar, बताया क्या होता है 'विधवा' औरत का दर्द
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान को दुनिया छोड़े 5 महीने से अधिक का समय हो गया है। उन्हें उनके फैंस, परिवार और दोस्त काफी याद करते हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर भी आए दिन पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करती रहती हैं। अब एक फिर सुतापा ने एक भावुक कविता शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि एक विधवा महिला का दर्द क्या होता है। सुतापा ने कविता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सुतापा ने इरफान की फूलों से सजी कब्र की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि एक औरत का पति के बिना अकेले रहना कितना मुश्किल होता है।

लुइस ग्लक की कविता शेयर की
उन्होंने नोबल प्राइज विनर लेखक लुइस ग्लक की कविता शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि विधवा औरत कैसा दर्द झेलती है और उसके मन की हालत कैसी होती है। कविता कुछ इस प्रकार है-
मैं आपको कुछ बताऊंगी: हर रोज,
लोग मर रहे हैं और ये बस शुरुआत है,
हर रोज, शमशानों में, नई विधवाओं का जन्म होता है,
नए अनाथ हाथ जोड़कर बैठे हुए हैं,
इस नए जीवन के बारे में फैसला करने की कोशिश करते हैं।

फिर वो कब्रिस्तान में होते हैं, जिनमें से कुछ पहली बार आते हैं,
वो रोने से डरते हैं, कई बार नहीं रोते,
कोई उन्हें सहारा देकर बताता है कि आगे क्या करना है,
जिसका मतलब हो सकता है कुछ शब्द कहना,
फिर खुली कब्र में मिट्टी फेंकना।

और उसके बाद सभी घर वापस चले जाते हैं,
जो अचानक ही आगंतुकों से भरा होता है,
विधवा सोफे पर बैठती है, बहुत ही सलीके से,
लोग लाइन में लगे उसके पास आते हैं,
कभी उसका हाथ थामते हैं, कभी उसे गले लगाते हैं,
वह हर एक से कुछ कहने को खोजती है,
उन्हें आने के लिए धन्यवाद कहती है।

उसके दिल में, वह चाहती है कि वो चले जाएं,
वो वापस कब्रिस्तान जाना चाहती है,
वापस उसके बीमारी वाले कमरे में, अस्पताल में,
वो जानती है कि यह संभव नहीं है,
लेकिन यही उसकी इकलौती उम्मीद होती है,
पीछे जाने की इच्छा।
और बस थोड़ा सा नहीं, ना शादी तक बल्कि पहले किस तक।

29 अप्रैल को दुनिया से विदा हुए थे इरफान
आपको बता दें इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया था। उनके निधन का कारण कोलन इन्फेक्शन था। इरफान बीते करीब दो साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से लड़ रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। उनके परिवार में पत्नी सुजाता सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। सुतापा ने इरफान के निधन के बाद बयान जारी कर कहा था कि वह इसे निजी नुकसान नहीं मान रही हैं क्योंकि इरफान के जाने से बहुत से लोग दुखी हैं।
View this post on InstagramA post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa) on
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications