समुद्र के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश में लश्कर, नौसेना पर हमले की तैयारी:IB
नई दिल्ली। भारत में घुसपैठ के लिए रास्ते तलाश रहे आतंकियों का नया रास्ता मिल गया है। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा समुद्र के रास्ते से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। ये खुलासा हुआ आईबी की ताजा रिपोर्ट में।

इस रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा समुद्र के रास्ते से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। समुद्कर के जरिए भारत में घुसने वाले आतंकी संगठनों के निशाने पर भारतीय नौसेना के कैंप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लश्कर पाकिस्तानी नौसेना की मदद से समुद्र के रास्ते भारत में घुसपैठ की फिराक में है।
घुसपैठ की खुफिया सूचना पाते ही भारतीय नौसेना को हाई अलर्ट कर है। वहीं खूफिया विभाग का कहना है कि लश्कर आने वाले दिनों में युद्धपोतों समेत भारतीय नौसेना के ठिकानों को निशाना बना सकता है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में एक कथित पाकिस्तानी बोट को गुजरात के पोरबंदर तट के निकट कोस्टगार्ड ने घेरा था और बाद में उसमें विस्फोट हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications