लश्कर ने जारी किया वीडियो, कश्मीरियों को कहा-तुम्हारे पास दो रास्ते
लश्कर ने जारी किया वीडियो कश्मीरियों को कहा तुम्हारे पास दो रास्ते
नई दिल्ली। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक नया वीडियो सामने आया है। करीब सात मिनट के इस वीडियो में कश्मीर को लेकर लश्कर ने कई बातें कही हैं। इसमें कहा गया है कि कश्मीरियों के पास दो रास्ते हैं एक अल्लाह का रास्ता और दूसरा काफिरों का और कश्मीरियों को अल्लाह का रास्ता चुनना चाहिए। वीडियों में अपील की गई है कि कश्मीरी उनका साथ दें।

वीडियो में लश्कर का आतंकी जम्मू-कश्मीर पुलिस में शामिल कश्मीरियों से कह रहा है कि क्यों तुम घाटी में अपने ही भाईयों से लड़कर मोदी को खुश करना चाहते हो। तुम्हारा जीना मरना सब कुछ हमारे साथ है फिर क्यों हमसे ही लड़ रहे हो। ये कौन सी अक्लमंदी है, आओ हम साथ मिलकर हिंदुस्तान की हुकूमत से लड़ो।
वीडियो में दिख रहे शख्स को लश्कर कमांडर अबू उकाशा बताया जा रहा है। वो कश्मीरियों से मुस्लिमों से दोस्ती करने और दूसरे धर्म वालों से बचने को भी कहता नजर आ रहा है। वीडियो में वह लगातार कश्मीरियों को भारत के खिलाफ भड़काता दिख रहा है। देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications