तमिलनाडु के कुंजप्पा-पनाई की सड़क पर भूस्खलन, लगातार बारिश के चलते स्कूलों में रहेगी छुट्टी
कोयंबटूर में कुंजप्पा-पनाई के पास सड़क पर भूस्खलन होने की खबर सामने आ रही है। भारी बारिश के चलते कोयंबटूर और नीलगिरी जिला कलेक्टर ने आज जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। थूथुकुडी में भी लगातार बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है।
बताते चलें कि लगातार बारिश के चलते इलाके में जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में बारिश को देखते हुए जिलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है।

Recommended Video
बताते चलें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने भी मौसम को लेकर संभावना जताते हुए बताया कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। 11 नवंबर से मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications