चारा घोटाला: लालू यादव ने की जज बदलने की मांग, लगाया द्वेष रखने का आरोप
चारा घोटाला: लालू यादव की जज बदलने की मांग, बोले- रखते हैं द्वेष
नई दिल्ली। चारा घोटाले में इन दिनों रांची अदालत में सुनवाई चल रही है। राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव को लगातार रांची जाना पड़ रहा है। लालू यादव के वकील का कहना है कि सीबीआई की विशेष अदालत के जज उनके मुवक्किल के खिलाफ दुर्भावना से काम कर रहे हैं और उनको बदला जाना चाहिए। लालू यादव के वकील ने इसके लिए जज बदलने की मांग को लेकर झारखंड कोर्ट जाने की भी बात कही है।

सीबीआई अदालत ने लालू यादव को पेशी से छूट नहीं दी है ऐसे में उन्हें हर सुनाई पर कोर्ट आना पड़ता है। बिहाार के पूर्व सीएम लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह पर आरोप लगाया है कि उनका बर्ताव ठीक नहीं है, इस तरह के मामलों में अन्य आरोपियों को पेशी से छूट दी गई है लेकिन उनके मुवक्किल को नहीं दी जा रही है।
लालू यादव के वकील ने जज पर उनके गवाह से बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। वकील ने बताया कि शुक्रवार को लालू के पक्ष में तीन गवाह अपना बयान दर्ज कराने अदालत पहुंचे थे लेकिन जज ने उनमें से सिर्फ एक का ही बयान दर्ज किया। उनका कहना है कि गवाह सुनील कुमार पर जज ने जातिसूचक टिप्पणी की और उनकी बात भी नहीं सुनी।
लालू प्रसाद यादव ने भी अखबार 'द टेलीग्राफ' से जज के बर्ताव पर असंतोष जताते हुए कहा है कि वो झारखंड हाईकोर्ट में जज बदलने की याचिका डालेंगे क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि ये जज उनके साथ सही न्याय करेगा।












Click it and Unblock the Notifications