साजिश का तेल जितना फेंकोगे, लालटेन उतनी ही धधक के जलेगी, लालू ने किया ट्वीट
आपको बता दें कि लालू प्रसाद के जेल में होने की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट अभी उनके परिवार और ऑफिस द्वारा हैंडल किया जा रहा है
नई दिल्ली। बिहार उपचुनाव के नतीजों में राजद को मिली बड़ी जीत के बाद रांची जेल में बंद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। साथ ही इस जीत को असत्य पर सत्य की जीत बताया है। लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में तंज भरे अंदाज में कहा है कि षड़यंत्र और साज़िश का कड़वा तेल जितना लालू पर फेंकोगे उसकी लालटेन उतनी ही धधक के जलेगी।

लालू ने कहा- धन्यवाद दीदी
आपको बता दें कि लालू प्रसाद के जेल में होने की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट अभी उनके परिवार और ऑफिस द्वारा हैंडल किया जा रहा है। लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ममता बनर्जी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा है कि आपको धन्यवाद, दीदी। हमलोग साथ लड़ रहे हैं, साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। ममता बनर्जी ने इससे पहले अररिया और जहानाबाद में राजद की जीत पर लालू प्रसाद को बधाई देते हुए ट्वीट किया था।

'आपने 'लालू' को नहीं एक विचार को क़ैद किया है'
लालू प्रसाद के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इस जीत पर ट्विटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि आपने 'लालू' को नहीं एक विचार को क़ैद किया है।यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी। हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी। जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाकी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है।

एनडीए को झटका
आपको बता दें कि लालू प्रसाद की राजद ने अररिया लोकसभा सीट बरकरार रखी जहां उसके उम्मीदवार सरफराज आलम ने भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को 60 हजार से अधिक वोट से हराया। यह जदयू-भाजपा गठबंधन के लिए एक झटका है जो कि नीतीश कुमार के राजग में वापसी के बाद पहली बार चुनाव में उतरा था। भाजपा को थोड़ी राहत इस रूप में मिली कि उसकी उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय ने भभुआ विधानसभा सीट पार्टी के लिए बरकरार रखी। रिंकी रानी पांडेय ने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी शंभु सिंह पटेल को करीब 14,000 वोट से हराया। राजद ने जहानाबाद विधानसभा सीट बरकरार रखी जहां उसके उम्मीदवार सुदय यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी जदयू के अभिराम शर्मा को 30,000 वोटों के अंतर से हराया।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications