लालू का ट्वीट: भाजपा बड़का झूठा पार्टी है रे भाई!
पटना (मुकुन्द सिहं)। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "भाजपा बड़का झूठा पार्टी है रे भाई! गेहूं की तरह अगर इनकी झूठी बातों को पीसकर आटा बनाया जा सकता तो मोदी जी अकेले पूरे देश का पेट भर देते।"
साथ ही लालू प्रसाद ने बीजेपी को झूठा पार्टी बताते हुए दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।बिहार चुनाव को पाकिस्तान से जोड़ने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान से बिहार के लोगों का अपमान हुआ है।
राजद सुप्रीमो ने भाजपा के विज्ञापन को भी नफरत फैलाने वाला बताया और कहा कि "भाजपा चुनाव के दौरान समाचार पत्रों में जो विज्ञापन प्रकाशित करवा रही है, वह भी आपत्तिजनक है। गौरतलब हो कि शाह ने कल एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर गलती से भी भाजपा बिहार में हारी तो पटाखे पाकिस्तान में फूटेंगे।













Click it and Unblock the Notifications