फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार नहीं शरद केलकर पर फिदा हुए लोग, ट्विटर पर जमकर हो रही तारीफ
नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आईं, लेकिन फिल्म में रिलीज से पहले तक एक किरदार को मेकर्स ने छुपाकर रखा था। जिसने फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर उस छुपे किरदार ने हंगामा मचा दिया। वह किरदार है फिल्म में रियल 'लक्ष्मी' का, जिसकी भूमिका निभाई है एक्टर शरद केलकर ने।
Recommended Video

फिल्म 'लक्ष्मी' में शरद केलकर ने असली लक्ष्मी का किरदार निभाया है। जो कि एक किन्नर है। पूरी कहानी इसी लक्ष्मी के इर्द गिर्द है लेकिन शरद का किरदार फिल्म में कुछ ज्यादा बड़ा नहीं था। महज 15 मिनट के लिए शरद स्क्रीन पर आए थे। लेकिन उन 15 मिनटों में ही शरद ने अपने किरदार में जान फूंक दी। फिल्म लक्ष्मी भले ही लोगों को पसंद न आई हो लेकिन शरद के अभिनय की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं।
शरद केलकर के इस किरदार में अदाकारी, उनकी डायलॉग डिलीवरी और परफेक्ट टाइमिंग हर चीज की तारीफ हो रही है। साथ ही यूजर्स में इस बात को लेकर गुस्सा भी है कि फिल्म के ट्रेलर में शरद को नहीं दिखाया गया। एक यूजर ने ट्वीट में शहद का शिवाजी वाला लुक और लक्ष्मी वाले लुक का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'अगर अक्षय कुमार फिल्म का दिल थे तो शरद केलकर इसकी रूह साबित हुए हैं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, "शरद केलकर ने लक्ष्मी को बहुत वास्तविक बना दिया है। इस कमाल की फिल्म से मेरी एकमात्र सीख ये है कि अंडर रेटेड एक्टर शरद केलकर को लेकर मेरी रिस्पेक्ट बहुत-बहुत ज्यादा बढ़ गई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अक्षय कुमार सर का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन इस फिल्म में असली हीरो शरद केलकर हैं। कमाल की परफॉर्मेंस और एक्सप्रेशन्स।
यूजर ने लिखा, शरद जब आप फिल्म में रोये तो मैं भी रो दिया, आपको बेस्ट ऑफ लक और कामयाबी के लिए शुभकामनाएं। फिल्म में साइड रोल निभाकर भी शरद केलकर तारीफ बटोर ले गए।












Click it and Unblock the Notifications