'लक्ष्मण' ने फैंस से पूछा 'रामायण' के इस सीन से जुड़ा सवाल, क्या आप बता सकते हैं जवाब?

मुंबई, 03 जुलाई। रामानंद सागर द्वारा निर्मित मशहूर आध्यात्मिक धारावाहिक 'रामायण' आज भी दर्शकों में काफी लोकप्रिय है। कोरोना वायरस काल में लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' को टीवी पर री-टेलीकास्ट किया गया था, जिसके बाद शो के कलाकार फिर से सुर्खियों में आ गए थे। 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय एक्टर सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से शो को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा जो अब चर्चा में हैं।

'रामायण' से जुड़ी यादें शेयर करते हैं सुनील

'रामायण' से जुड़ी यादें शेयर करते हैं सुनील

सुनील लहरी सोशल मीडिया पर धारावाहिक 'रामायण' से जुड़ी पुरानी यादें और तस्वीरें शेयर करते रहते है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लक्ष्मण के किरदार की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही सुनील ने कैप्शन में फैंस से एक सवाल भी पूछा। सुनील लहरी कैप्शन में लिखते हैं, 'आज फिर एक और सवाल क्या आप बता सकते हैं ये कब का दृश्य (सीन) है और इसमें लक्ष्मण ने हाथ में रस्सी और कंधे पर कुल्हाड़ी लेकर क्या डायलॉग बोला है... बहुत ही सिंपल और छोटा सा डायलॉग है।'

फैंस से पूछा मजेदार सवाल

फैंस से पूछा मजेदार सवाल

इंस्टाग्राम पर सुनील लहरी का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और कई यूजर्स ने उनके सवाल का जवाब भी दिया। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'कैसा स्वप्न भाभी? सीन जब लक्ष्मण जी लकड़ियां लेने जा रहे थे।' एक अन्य यूजर ने जवाब में लिखा- 'मैं वन से लकड़ियां ले आया हूं।' आपको बता दें कि सुनील लहरी रामायण के ऐसे ही सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर लोगों से उनके बारे में सवाल-जवाब करते रहते हैं।

इस सीन को लेकर भी पूछा था सवाल

इस सीन को लेकर भी पूछा था सवाल

इससे पहले उन्होंने 'रामायण' सीरियल के एक सीन की फोटो शेयर कर यूजर्स से सवाल पूछा था। उन्होंने लिखा, 'क्या आप जानते हैं ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?' इस पोस्ट पर भी कई सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट कर सवाल का जवाब देने की कोशिश की। आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था, जिसके बाद शो को काफी लोकप्रियता मिली। इस सिरीयल को पिछले लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित किया गया था।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पर लक्ष्मण ने लगाया विराम

सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पर लक्ष्मण ने लगाया विराम

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लाखों लोगों ने अपनो को खो दिया। इस बीच कई हस्तियों की हमने कोरोना से निधन की खबरें सुनी। ऐसे में रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जैसे ही सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ने लगी लोग सकते में आ गए, लेकिन अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी इस अफवाह पर ब्रेक लगा दिया।

यह भी पढ़ें: 'निशा के सिर पर लगी चोट बता रही है कि करण मेहरा ने मारा है...','रामायण' की सीता ने जानिए और क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+