'निशा के सिर पर लगी चोट बता रही है कि करण मेहरा ने मारा है...','रामायण' की सीता ने जानिए और क्या कहा?

'निशा के सिर पर लगी चोट बता रही है कि करण मेहरा ने मारा है...','रामायण' की सीता ने जानिए और क्या कहा?

मुंबई, 04 जून: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल निशा रावल और करण मेहरा के बीच का मामला बढ़ता ही जा रहा है। कई टीवी कलाकार इस मामले के बारे में जानकर हैरान है। निशा रावल ने पति करण मेहरा पर मारपीट और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। हालांकि करण मेहरा ने इन आरोपों को झूठा बताया है। सोशल मीडिया पर निशा रावल के सिर पर लगी चोट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निशा का दावा है कि ये चोट 31 मई की रात उन्हें लगी थी, जब करण मेहरा ने उनका सिर दीवार पर मार दिया था। वहीं करण मेहरा ने कहा है कि निशा ने खुद ही अपना सिर दीवार पर मारा था ताकि वह उन्हें फंसा सके। अब इस पूरे मामले पर 90 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका चिखलिया टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता का किरदार निभा घर-घर में फेमस हो गई थीं।

दीपिका चिखलिया बोलीं- निशा की चोट देख लगता है करण ने मारा है...

दीपिका चिखलिया बोलीं- निशा की चोट देख लगता है करण ने मारा है...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका चिखलिया ने कहा, ''उनके (निशा रावल) चेहरे पर लगी चोट बता रही है कि उनके साथ मारपीट की गई है। जैसा मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है, उसकी मानें तो निशा रावल को उसके पति करण मेहरा ने मारा होगा। जो स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मुझे लगता है कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को सहन नहीं करना चाहिए। वक्त रहते सबको सच्चाई बता देनी चाहिए।''

'जब करण ने पहली बार हाथ उठाया तब ही निशा को सामने आना चाहिए था'

'जब करण ने पहली बार हाथ उठाया तब ही निशा को सामने आना चाहिए था'

दीपिका चिखलिया आगे कहती हैं, जब उनके (निशा रावल) पति करण ने उनपर पहली बार हाथ उठाया था, तब ही निशा को सामने आ जाना चाहिए था। अगर वो उस वक्त ऐसा करती तो उनके पति ऐसा कभी भी नहीं कर पाते।

दीपिका चिखलिया ने कहा, महिलाओं को परिवार और दोस्तों से हमेशा मदद मिल जाती है। निशा खूबसूरत है और सेल्फ डिपेंडेंट हैं। मुझे लगता है कि समाज के डर उनको सता रहा होगा...इसिलए वह चुप रहीं। लड़कियों को अपने मन से ये डर निकाल देना चाहिए।

निशा का आरोप- करण कई बार उठा चुके हैं हाथ

निशा का आरोप- करण कई बार उठा चुके हैं हाथ

निशा ने 1 जून को किए अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि करण मेहरा कई बार उनपर हाथ उठा चुके हैं। कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। निशा ने कहा कि करण हर बार ऐसा करते सॉरी बोल देते थे। मीडिया के ये पूछे जाने पर कि आप ये सब क्यों सह रही थीं?, निशा ने जवाब दिया कि वह करण से प्यार करती हैं और उन्हें लगा कि चीजें एक दिन सही हो जाएंगी और उनका एक बेटा भी है। इसलिए उन्होंने इन सब बातों को नजर अंदाज किया।

निशा के आरोप को करण ने बताया गलत

निशा के आरोप को करण ने बताया गलत

निशा के मारपीट वाले आरोप पर करण का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा, अगर मैं निशा को हमेशा मारता-पीटता रहता तो वह शादी के 9 साल तक मेरे साथ क्यों रहतीं। उन्हें किस बात का डर था। उन्होंने पहले किसी से क्यों नहीं कहा कि मैं उनपर हाथ उठाता हूं।

करण ने कहा कि निशा ने उन्हें फंसाने के लिए झूठ बोला है। करण का आरोप है कि निशा का नेचर एग्रेसिव है और वह गुस्से में आपा खो बैठती हैं और गंदी-गंदी गालियां देती हैं।

निशा और करण ने एक-दूसरे को 6 सालों तक डेट करने के बाद 2012 में शादी की थी। निशा और करण का एक 4 साल का बेटा काविश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+