लखीमपुर हिंसा: प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' की जड़ें कमजोर, निराशा हाथ लगेगी
लखीमपुर हिंसा: प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' की जड़े कमजोर, निराशा हाथ लगेगी
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार (08 अक्टूबर) को ट्वीट कर कांग्रेस के पतन के संकेत दिए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, जिन लोगों को लगता है कि लखीमपुर हिंसा की वजह से कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष की त्वरित वापसी होगी, वो बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' (जीओपी) कहकर संबोधित किया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' की जड़े कमजोर हैं और उनमें बहुत सी खामियां हैं, जो जल्दी ठीक नहीं होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा- कांग्रेस की जड़ें कमजोर
प्रशांत किशोर ने 08 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर ट्वीट किया, 'जो लोग या पार्टी सोच रही है कि लखीमपुर खीरी घटना के बाद जीओपी ( ग्रैंड ओल्ड पार्टी) के सारे विपक्ष की तुरंत वापसी होगी, वैसे लोगों को खुद को एक बड़ी निराशा के लिए तैयार रखना चाहिए। दुर्भाग्य सेजीओपी ( ग्रैंड ओल्ड पार्टी) की गहरी जड़ें कमजोर हैं और संरचनात्मक कमजोरी का कोई त्वरित समाधान नहीं है।''
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं द्वारा भाजपा पर हमला करने के साथ प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया कि बीजेपी की कामकाज की तीखी आलोचना में कांग्रेस का पुनरुद्धार नहीं हो सकता है।
Recommended Video
जानिए क्या है लखीमपुर खीरी हिंसा का मामला?
लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान 03 अक्टूबर रविवार को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के बीच हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत एक कार के कुचलने से हो गई है। किसानों द्वारा हत्या के आरोपी अजय मिश्रा के बेटे आशीष की गिरफ्तारी फिलहाल अभी तक नहीं हुई है। यूपी पुलिस ने आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।
07 अक्टूबर को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से गुरुवार (07 अक्टूबर) को यह बताने के लिए कहा था कि लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में किन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications