लखीमपुर खीरी आना चाहते थे पंजाब सीएम चन्नी, योगी सरकार ने नहीं दी अनुमति
लखनऊ, 4 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी आना चाहते थे। सीएम चन्नी ने कहा था कि इस मुश्किल वक्त में शोक संतप्त किसानों के परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए मैं लखीमपुर खीरी जा रहा हूं। मैंने यूपी सरकार से हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति मांगी है। उनको उतत्र प्रदेश के गृह विभाग ने लखीमपुर खीरी में आने की इजाजत नहीं दी है। यूपी के गृह विभाग ने धारा 144 होने का हवाला देते हुए कहा है कि चन्नी को लखीमपुर खीरी में उतरने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। चन्नी लखीमपुर खीरी में उन मृतक किसानों के परिवारों से मिलने आना चाहते हैं, जिनको कथित तौर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने गाड़ी से कुचलकर मार डाला।

पंजाब सरकार के सिविल एविएशन डायरेक्टर ने चन्नी के दौरे को लेकर यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा था। पंजाब के नागरिक उड्डयन निदेशक ने यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को लिखे पत्रमें कहा है कि लखीमपुर खीरी में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ हुई घटना की आपको जानकारी होगी। इस दुख की घड़ी में कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी जाकर किसानों के परिवारों का दुख साझा करना चाहते हैं। ऐसे में आपसे गुजारिश है कि सीएम के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की इजाजत दी जाए और उनके दौरे के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। जिसके जवाब में यूपी के गृह विभाग ने इजाजत देने से इनकार कर दिया।
किसी भी नेता को नहीं जाने दिया जा रहा लखीमपुर खीरी
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को यूपी सरकार ने लखनऊ आने की इजाजत नहीं दी है। यूपी सरकार ने अमौसी एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर कहा है कि इन नेताओं को एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत ना दी जाए। वहीं कई दूसरे नेता भी रोक दिए गए हैं।
लखीमपुर खीरी में जिले में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई हहाईवे और तिकुनिया जाने वाले रास्तों पर पुलिस पीएसी लगाकर बैरियर लगाए गए हैं। लखीमपुर खीरी जा रहे कई नेता हिरासत में ले लिए गए हैं। इनमें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादवऔर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर भी शामिल हैं।
रविवार शाम लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई है। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष ने अपनी गाड़ी से किसानों को कुचला है। इस मामले में आशीष समेत 14 लोगों के खिलाफ तिकुनिया पुलिस थाने में हत्या साजिश रचने और बलवे के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications