उत्तर प्रदेश: पार्टी दफ्तर में होली खेल रहे भाजपा विधायक को गोली मारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा पर होली खेलने के दौरान हमला हो गया। योगेश वर्मा जिस समय पार्टी ऑफिस में होली खेल रहे थे तो उनको टांग में गोली मारी गई। जिसके बाद उनको अस्पताल लेकर जाया गया। एसपी लखीमपुर पूनम ने बताया है कि वर्मा को टांग में गोली लगी है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।

अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई

अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई

योगेश वर्मा लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक हैं। घटना दोपहर बाद हुई, जब पार्टी दफ्तर में होली का जश्न चल रहा था। गोली किसने चलाई अभी तक पता नहीं चल पाया है। विधायक तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं, वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक पूनम ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम एसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पंहुचे हैं।

डीएम ने बताया, बहस के बाद मारी गोली

लखीमपुर के डीएम एस सिंह ने बताया है कि कुछ लोगों के साथ विधायक योगेश वर्मा बातचीत कर रहे थे, तभी उनकी किसी से बहस हुई। ये बहस बढ़ गई और उन पर गोली चला दी गई। विधायक की हालत खतरे से बाहर है लेकिन सदमे की वजह से वो को बयान नहीं दे पा रहे हैं।

डीजीपी ने विधायक के गनर को सस्पेंड किया

डीजीपी ने विधायक के गनर को सस्पेंड किया

विधायक के गनर को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया है और आईजी रेंज लखनऊ को तुरंत खीरी पहुंचने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक पर हमला करने वालों में एक बालू माफिया के गुर्गे का नाम सामने आ रहा है, हालांकि इसको लेकर किसी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+