कॉलेज टीचर के सामने​ प्राइवेट पार्ट निकाल हस्तमैथुन करने लगा वो, टीचर ने फोटो खींच कर दी Tweet

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने एक युवक को सड़क के किनारे हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना मुंबई के सुंदरबन विले पार्ले के मीठीबाई कॉलेज के सामने की है। जहां पर एक शख्स महिला टीचर को देखकर शनिवार शाम हस्थमैथुन करने लगा। महिला ने साहस दिखाते हुए उसकी फोटो क्लिक की और मुंबई पुलिस को ट्विटर पर टैग करते हुए पोस्ट कर दी। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मलाड में एक ऑटो ड्राइवर को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोपी ऑटो रिक्शा के पीछे खड़ा था और पोर्न क्लिक देख रहा था

आरोपी ऑटो रिक्शा के पीछे खड़ा था और पोर्न क्लिक देख रहा था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार दोपहर 11.30 बजे को 39 वर्षीय महिला प्रोफेसर कॉलेज से बाहर निकलीं तो उन्होंने एक शख्स को हस्तमैथुन करता देखा। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ऑटो रिक्शा के पीछे खड़ा था और पोर्न क्लिक देख रहा था। इसके बाद उसने महिला टीचर को कॉलेज के बाहर निकलता देखा। जिसके बाद वह अपने प्राइवेट पार्ट को बाहर निकालकर महिला टीचर को दिखाने लगा।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अचनाक पैदा हुई इस अजीब स्थिति को महिला ने अनदेखा नहीं किया। महिला ने साहस दिखाते हुए युवक की फोटो क्लिक कर ली। इसके बाद उसे मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भेज दिया। महिला ने ट्वीट में लिखा कि, ये आदमी मीठीबाई कॉलेज के सामने हस्तमैथुन कर रहा है। जैसे ही मैंने फोटो क्लिक की, वो भाग निकला। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 509 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश शंकर दवेंद्र के तौर पर हुई है। वह नेहरू नगर का रहने वाला है।

इसी महीने मलाड में ऐसा ही करते पकड़ा गया था ऑटो ड्राइवर

इसी महीने मलाड में ऐसा ही करते पकड़ा गया था ऑटो ड्राइवर

इसी महीने में मुंबई पुलिस ने 55 वर्षीय ऑटो रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। वो मलाड में मॉर्निंग वॉक करने आई महिला को देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने आरोपी की फोटो क्लिक की और मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर भेज दी। महिला जब अगले दिन सुबह वॉक करने पहुंची तो राम नरेश यादव फिर हस्तमैथुन कर रहा था। महिला ने इस बार ऑटो ड्राइवर की नंबर प्लेट की फोटो क्लिक की और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद आऱोपी गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+