एयरपोर्ट पर लड़की लेकर पहुंची शादी के कार्ड, चेकिंग में फटी रह गई अधिकारियों की आंख

नई दिल्ली, 13 सितंबर। एयरपोर्ट एक ऐसी जगह है जहां पर सुरक्षाकर्मी यात्रियों की कई चरणों जांच करते हैं और इसके बाद ही उन्हें विमान के भीतर चेक इन करने देते हैं। दुनियाभर से लोग विमान से यात्रा करके एक जगह से दूसरी जगह पर जाते हैं। लेकिन इसमे सबसे बड़ी चुनौती एयरपोर्ट अधिकारियों की होती है। इनके सामने किसी भी तरह की तस्करी को रोकने की चुनौती होती है। ड्रग्स, गोल्ड, एंटीक जैसी तमाम चीजों की तस्करी को रोकना एयरपोर्ट अधिकारियों के सामने सबसे मुश्किल चुनौती होती है।

वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग

वीडियो को देखकर दंग रह गए लोग

एक तरफ जहां सुरक्षाकर्मी हर यात्री पर पैनी नजर रखते हैं और तस्करी को रोकने की कोशिश करते हैं तो दूसरी तरफ कई ऐसे यात्री हैं जो अजब-गजब तरीके अपनाकर तस्करी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही तस्करी का मामला सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक व्यक्ति शादी के कार्ड के भीतर ड्रग्स को बेहद की अलग तरह से छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहा है।

एयरपोर्ट पर पकड़ में आई लड़की

एयरपोर्ट पर पकड़ में आई लड़की

सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमे लिखा गया है कि देखिए कैसे एयरपोर्ट पर लड़की शादी के कार्ड के भीतर ड्रग्स को छिपाकर ले जा रही है। ऐसे में आप जब भी एयरपोर्ट पर हों और हवाई यात्रा कर रहे हैं तो किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी सामान ना लें। किसी भी उम्र के व्यक्ति से, महिला, पुरुष बच्चे से छोटी से छोटी भी चीज को ना लें, यह खतरनाक हो सकता है।

शादी के कार्ड के भीतर छिपाया ड्रग्स

शादी के कार्ड के भीतर छिपाया ड्रग्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के कार्ड को जब अधिकारी खोलता है तो उसके भीतर कागज को फाड़ने के बाद उसके भीतर बहुत ही पतली प्लास्टिक के पैकेट में ड्रग्स रखकर पैक किया गया है। हाई तकनीक की मदद से सुरक्षा अधिकारियों ने लड़की को पकड़ने में सफलता हासिल की और उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, छापा से कुछ नहीं होगा, 100₹ से बड़ा नोट बंद करना होगा, संपत्ति को आधार से लिंक करना होगा, बेनामी संपत्ति 100% जब्त करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+