Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की गई 35 वीं किस्त, ऐसे चेक करें 1500 रुपये आए या नहीं?
Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश के लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 35वीं किस्त जारी कर दी है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹1500 की राशि हस्तांतरित की गई। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।

महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए गए ₹1,836 करोड़
इस 35वीं किस्त के तहत कुल ₹1,836 करोड़ से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, "बहनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

ऐसे चेक करें 1500 रुपये अकाउंट में आए या नहीं?
मध्य प्रदेश में इस लाड़ली योजना की लाभार्थी महिलाएं अपने अकाउंट में 1500 रुपये की धनराशि के भुगतान की स्थिति जांचने के लिए, योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं। वहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करें। अपना 'आवेदन नंबर' या 'सदस्य समग्र आईडी' (Member Composite ID)भरकर कैप्चा कोड डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त कर उसे दर्ज करते ही, आपको सभी भुगतानों की जानकारी मिल जाएगी।

अब तक कितनी धनराशि खर्च कर चुकी है सरकार?
लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर सशक्त बनाना है। पहले इसमें ₹1250 प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब ₹1500 कर दिया गया है। राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जात हैं। जिससे पात्र महिलाओं को सीधा लाभ मिलता है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 34 किस्तों में ₹55,976 करोड़ से अधिक की राशि लाड़ली बहनों को वितरित की जा चुकी है, जो महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण है।
e-KYC की प्रक्रिया क्यों की अनिवार्य?
योजना का लाभ निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं की e-KYC पूरी नहीं हुई है, उनकी ₹1500 की किस्त अटक सकती है। इन लाभार्थियों को समग्र पोर्टल (samagra.gov.in) पर अपनी e-KYC तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है।
e-KYC अपडेट करने के लिए, समग्र पोर्टल (Composite portal) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 'e-KYC' विकल्प चुनें और अपनी समग्र आईडी दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन पूरा करें। अंत में, आधार कार्ड डिटेल साझा कर प्रक्रिया को अंतिम रूप दें।












Click it and Unblock the Notifications