इस कुत्ते की वजह से ये शख्स हुआ वायरल, वीडियो देख रुक नहीं रहे लोगों के कमेंट

कुत्ते वास्तव में मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। क्योंकि वे बिना किसी सवाल के अपने मालिकों के साथ कहीं भी जाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी ही एक खबर इन दिनों भी वायरल हो रही है। जिसे जानकर आपको भी विश्वास नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? दरअसल एक कुत्ते बेला ने अपने मालिक चाउ सुरेंग राजकोंवर के साथ बाइक पर लद्दाख की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। उनकी इस यात्रा के बारे में जानकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ladakh trip

इस यात्रा के बारे में जानकारी कुत्ते बेला के मालिक चाउ सुरेंग ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके दी है। शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में बेला को सवारी करते समय तेज और ठंडी हवाओं से बचाने के लिए प्यारा चश्मा पहने देखा जा सकता है। पूरा वीडियो दोनों की यात्रा के दृश्यों की एक झलकी है। राजकोंवर के साथ बेला के बैठने और आराम से खड़े होने के लिए अपनी बाइक को एक एक्सटेंशन संलग्न करने से शुरू होता है।

यात्रा के दौरान बेला आराम से अपने मालिक के साथ बैठा दिख रहा और सफर का आनंद ले रहा है। इस दौरान दोनों लगभग लद्दाख के प्रमुख जगहों पर गए। यात्रा के दौरान बेला के लिए मालिक की तरफ से अच्छे भोजन की व्यवस्था भी की जाती थी। चाउ सुरेंग की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो को लोगों की तरफ से भी खूब पसंद किया जा रहा है।

अब तक इस क्लिप को 193k से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरनेंट यूजर्स बेला की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए दोनों की सराहना भी की। अन्य लोगों ने यात्रा के विवरण के बारे में पूछताछ की और बताया कि कैसे वे अपने पालतू जानवरों को भी साथ ले जाना चाहते हैं? वहीं, कई यूजर मालिक और बेला के लिए दिल वाला रिएक्शन भी भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें- maharajganj: कुत्ते के मुंह में नवजात का शव देखकर मची भगदड़, महिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+