आर्टिकल 370 पर भाषण से चर्चा में आए भाजपा सांसद ने लेह में डांस कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

आर्टिकल 370 पर भाषण से चर्चा में आए भाजपा सांसद का जोरदार डांस लेह में डांस कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आज देशभर में लोग 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। लोग अपनी-अपनी तरह से इस खास दिन पर खुशी का इजहार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लद्दाख से सांसद जमयांग सेरिंग नमग्याल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में डांस करते हुए दिख रहे हैं।

आर्टिकल 370 पर भाषण से चर्चा में आए भाजपा सांसद का जोरदार डांस

जमयांग सेरिंग नमग्याल लेह में डांस कर रहे हैं। वो पूरे समूह में डांस करते दिख रहे हैं। वो लेह लद्दाख का पांरपरिक फोक डांस जबरो करते दिख रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वो लोगों के साथ मिलकर डांस करते दिख रहे हैं। 34 साल के जमयांग सेरिंग नमग्याल वही सांसद हैं, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने और लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बनाने पर संसद में जोरदार भाषण दिया था। सरकार के समर्थन में दिया गया उनका ये भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

पूरा देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में झंडारोहण का कार्यक्रम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौके पर करीब सुबह 7.30 बजे लाल किले पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और दूसरे गणमान्य लोगों ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+