'सिंधु पुष्कर' उत्सव के लिए लद्दाख प्रशासन ने जारी की कोविड गाइडलाइंस, गंदगी फैलाने पर लगेगा 500 रुपए जुर्माना
लद्दाख में इस समय सिंधु पुष्कर उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके कारण वहां भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हुए हैं। पुष्कर उत्सव में भारी भीड़ को देखते हुए लद्दाख प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।
लेह, 24 नवंबर। लद्दाख में इस समय सिंधु पुष्कर उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके कारण वहां भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे हुए हैं। पुष्कर उत्सव में भारी भीड़ को देखते हुए लद्दाख प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। गाइडलाइंस के अनुसार उत्सव में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना होगा व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

कचरा फैलाने वालों की खैर नहीं
इसके अलावा प्रशासन ने कचरा फैलाने वालों से भी सख्ती से निपटने का फैसला किया है। लद्दाख प्रशासन के अनुसार खुले में, घाटों और प्रार्थना स्थलों पर कचरा फैलाने वाले लोगों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने सिंधु पुष्कर उत्सव में शामिल हुए लोगों द्वारा फैलाई गई गंदगी को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी।
यह भी पढ़ें: साल के अंत तक शुरू हो जाएंगी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें- नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किया ऐलान
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं लद्दाख आकर सिंधु पुष्कर उत्सव में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करता हूं लेकिन ऐसे लोगों की निंदा करता हूं सिंधु की गोद में कचरा डालकर पर्यावरण को गंदा कर रहे हैं। भक्तों के इस व्यवहार से सिंधु मां खुश होंगी क्या? बता दें कि सिंधु पुष्कर उत्सव 12 साल में एक बार मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications