पीएम मोदी ने किया केएमपी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, एनसीआर के शहरों को भी मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का मानेसर से कुंडली तक का 83 किमी का हिस्सा बनकर तैयार है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुलतानपुर में इस एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया। इस मौके पर हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस एक्सप्रेसवे के उद्धाटन से दिल्ली पर ट्रैफिक का पड़ने वाला दबाव काफी कम होगा। अब लोग कुंडली से पलवल तक बिना किसी परेशानी के यात्रा जा सकेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बल्लभगढ़ मेट्रो लिंक का भी उद्धाटन किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। जबकि पीएम मोदी ने भी जनसभा को संबोधित किया।
हरियाणा की नई लाइफ लाइन माने जा रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस हाईवे अब जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस एक्सप्रेस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली पर ट्रैफिक का दबाव तो कम होगा, साथ ही सूबे के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफी सहुलियत होगी। इस परियोजना पर कुल 6,400 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं जिसके लिये 2,788 करोड़ की लागत से 3,846 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था।
हालांकि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर आ रही दिक्कतों के कारण ही इसका काम ठप रहा और लगभग 15 सालों तक इसके लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। 83 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के रास्ते में 14 बड़े-छोटे पुल, 56 अंडरपास, सात इंटरसेक्शन और सात टोल प्लाजा हैं। वहीं दूसरी तरफ, मानेसर से पलवल तक एक्सप्रेसवे की लंबाई 52 किलोमीटर से ज्यादा है और इसमें 32 अंडरपास, 3 इंटरसेक्शन और 4 टोल प्लाजा हैं।












Click it and Unblock the Notifications