कंगना को लगता है CBI-ED की तरह धर्मा प्रोडक्शन भी केंद्र के अधीन है: कुणाल कामरा
नई दिल्ली, 13 सितंबर। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा अक्सर अपने ट्वीट, बयान की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में गुरुग्राम में होने वाला उनका शो रद्द कर दिया गया था। विश्व हिंदू परिषद ने उनके शो का विरोध करते हुए प्रशासन से कहा कुणाल कामरा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, ऐसे में अगर उनका शो होता है तो हम इसका विरोध करेंगे। जिसके बाद आयोजकों ने शो को रद्द कर दिया था। लेकिन इस बार कुणाल कामरा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक ट्वीट किया है जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

कुणाल कामरा ने साधा निशाना
कुणाल कामरा ने ट्वीट करके लिखा कि कंगना रनौत को लगता है कि ईडी, एनआईए, सीबीआई की तरह धर्मा प्रोडक्शन भी केंद्र सरकार के अधीन है। दरअसल हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत हमलावर हैं। एक तरफ जहां फिल्म निर्माता दावा कर रहे हैं कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है और इसे रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिला है। वहीं कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को फर्जी बता रही हैं।

करण जौहर पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने आरोप लगाया था कि करण जौहर गलत तरह से फिल्म के कलेक्शन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। कंगना ने कहा कि मैं करण जौहर का इंटरव्यू लेना चाहती हूं और जानना चाहती हूं कि वह ब्रह्मास्त्र के नेट कलेक्शन को ग्रॉस कलेक्शन क्यों बता रहे हैं। आखिर वह इतने उतावले क्यों हैं। अगर हम आपके आंकड़ों पर विश्वास कर भी लें तो इस फिल्म ने कैसे 650 करोड़ रुपए का बजट पार कर लिया और कैसे यह फिल्म हिट हो गई।

अयान को जीनियस कहने वालों को जेल भेजना चाहिए
कंगना रनौत ने ब्रम्हास्त्र फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयान को जीनियस कहने वालों को तुरंत जेल भेजना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि कंगना रनौत आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों मे हैं। इस फिल्म की निर्देशक खुद कंगना हैं। इसके साथ ही कंगना रनौत तेजस फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसमे वह वायुसेना की पायलट बनीं हैं। मणिकर्णिका रिटर्न्स और सीता द इंकॉर्नेशन में भी नजर आएंगी।

फर्जी आंकड़ों पर लेकर साधा निशाना
ब्रह्मास्त्र फिल्म के कलेक्शन के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कंगना रनौत ने कहा फिल्म निर्माता फर्जी आंकड़े शेयर कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता कमाई को लेकर गलत आंकड़े जारी कर रही है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि शुक्रवार को रिलीज फिल्म आखिर रविवार को हिट कैसे हो गई, मुनाफा भी कमा ली। गजब बात है, वीएफएक्स सहित फिल्म का कुल बजट 650 करोड़ रुपए है, लेकिन 250 करोड़ की कमाई करके फिल्म हिट हो गई और कमाई भी कर ली। गणितज्ञ करण जौहर का गणित हमे भी सीखना है।

65 करोड़ की कमाई कैसे हिट है
कंगना ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था ये बॉक्स ऑफिस इंडिया हैंडल वाले मुझे और मेरे कई लोगों धमकी दे रहा था। ये माफिया के पैरोल पर हैं। इन लोगों ने ब्रह्मास्त्र को एक ही दिन में बड़ी हिट घोषित कर दिया। फिल्म ने अबतक सिर्फ 65 करोड़ रुपए कमाए हैं, इन लोगों ने मणिकर्णिका को फ्लॉप घोषित किया था। इन लोगों ने थलाइवी को फ्लॉप घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications