Kunal Kamra Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को बड़ा झटका, BookMyShow ने उठाया ये बड़ा कदम
Kunal Kamra Controversy: ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow ने शनिवार (5 अप्रैल) को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़ा सारा कंटेंट अपनी वेबसाइट से हटा दिया। साथ ही कामरा का नाम भी वेबसाइट पर लिस्टेड आर्टिस्ट्स की सूची से हटा दिया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।
शिवसेना के महासचिव ने लिखा पत्र
यह कार्रवाई तब हुई जब युवा शिवसेना के महासचिव राहुल एन. कनाल ने BookMyShow को पत्र लिखकर कामरा के आगामी शो के टिकट न बेचने की अपील की थी। 2 अप्रैल को लिखे इस पत्र में कहा गया कि कुणाल कामरा का कंटेंट विवादास्पद है और इससे जनता की भावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

पत्र में क्या लिखा गया था?
राहुल कनाल ने पत्र में लिखा, 'मैं, राहुल एन. कनाल, एक जागरूक नागरिक के तौर पर यह पत्र लिख रहा हूं। BookMyShow द्वारा पहले कुणाल कामरा के शो के टिकट बेचे गए, जो कि एक आपत्तिजनक और विवादास्पद व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। कंटेंट विवादास्पद है और इससे जनता की भावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। '
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कामरा ने प्रधानमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ अपमानजनक अभियान चला रहे हैं।'
ये भी पढ़ें Kunal Kamra Controversy: एकनाथ शिंदे ने 'खुद्दारी' की बात करके कैसे उद्धव और MVA सभी को लपेट लिया?
कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें
3 अप्रैल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को शिवसेना प्रतिनिधि की ओर से एक शिकायत मिली, जिसमें कामरा की विदेशों से आने वाली फंडिंग और उसकी वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर, कामरा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है।
जानिए पूरा मामला?
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिस स्टूडियो में इस शो की शूटिंग की गई थी वहां पर तोड़फोड़ की थी और कई जगह पर इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़ें Kunal Kamra की बढ़ी मुसीबत, मुंबई में कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज हुए 3 नए केस












Click it and Unblock the Notifications