Kunal Kamra की बढ़ी मुसीबत, मुंबई में कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज हुए 3 नए केस

Kunal Kamra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्‍पणी करने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कुणाल कामरा के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार कुणाल कामरा के खिफाफ ये शिकायत जलगांव शहर के मेयर ने दर्ज कराई है। वहीं दो अन्‍य शिकायतें नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक बिजनेसमैन ने दर्ज करवाई है।

Kunal Kamra

बता दें बीते सप्‍ताह कॉमेडिमन कामरा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरा दिल तो पागल है गाने की तर्ज पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंजकसते हुए उन्‍हें गद्दार कहा था। इसके बाद शिवसैनिकों ने मुंबई के स्‍टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की थी।

इतना ही नहीं कॉमेडियन को इस संबंध में खार पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया है, लेकिन वह अभी तक जांच के लिए पेश नहीं हुए हैं। इससे पहले, मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कुणाल कामरा को उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के सिलसिले में अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने शर्तों के साथ 7 अप्रैल तक अंतरिम अग्रिम जमानत का आदेश दिया।

बता दें कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना "गद्दार" कहते हुए मजाक बनाया था। यह मजाक कई राजनीतिक नेताओं को पसंद नहीं आया। जिन्होंने इसकी निंदा की और कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

शिवसैनिकों ने की थी तोड़फोड़

यह प्रतिक्रिया तब और बढ़ गई जब शिंदे की शिवसेना से जुड़े युवा समूह युवा सेना ने हैबिटेट कॉमेडी स्थल पर तोड़फोड़ की, जहां कामरा का विवादास्पद प्रदर्शन रिकॉर्ड किया गया था।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक स्टैंड

कुणाल कामरा ने मुख्यधारा के मीडिया की आलोचना की और कहा कि "सत्तारूढ़ पार्टी की गलत संचार शाखा" के रूप में काम करता है, और पत्रकारों को तुच्छ मामलों में उलझे "गिद्ध" के रूप में लेबल किया। उन्होंने तर्क दिया कि मीडिया का वर्तमान प्रक्षेपवक्र राष्ट्र और उसके नागरिकों के लिए बुरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+