विनेश फोगाट की अयोग्यता पर एक्स पर छिड़ा संग्राम, जानिए किसने दिया साथ, किसने कहा साजिश?
Vinesh Phogat Disqualification: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित करने के बाद भारत का एक गोल्ड मेडल का सपना टूट गया। विनेश को लेकर आई खबर करोड़ों हिन्दुस्तानियों के लिए दिल तोड़ने वाली है।
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर साझा करता है। इस खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए विनेश का हौंसला बढ़ाया है। वहीं अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

टीएमसी नेता ने बताई साजिश
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने विनेश को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, "क्या विनेश फोगाट की योग्यता अपने आप रद्द हो गई है या अगर वह पदक जीतती तो मोदी कंपनी का चेहरा जल जाता, इसलिए हाई लेवल पर हत्या कर दी गई? रहस्य बना हुआ है।"
'मेहनत की थी, उसका फल उसे नहीं मिला'
विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।"
#WATCH | Delhi: On Indian wrestler Vinesh Phogat's disqualification from #ParisOlympics2024, Congress leader Shashi Tharoor says, "Vinesh's triumph up to this point has been hugely impressive. She has shown courage, ability and a tremendous amount of determination...For me, she… pic.twitter.com/QPo6Rk2j1R
— ANI (@ANI) August 7, 2024
उन्होंने आगे कहा कि मैं उसके तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित होने की खबर से बहुत निराश हूँ। मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हो सकता है, क्या हमारे कोच सभी सही नियमों और सीमाओं का पालन करने के मामले में कमज़ोर पाए गए। मेरे लिए, दुख की बात यह है कि उसके सभी प्रयासों को वह पुरस्कार नहीं मिला जिसकी वह हकदार थी।
करण भूषण सिंह का बयान
इस घटना पर पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बेटे और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि यह देश के लिए नुकसान है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है?"
#WATCH | Delhi: On Indian wrestler Vinesh Phogat's disqualification from #ParisOlympics2024, BJP MP Karan Bhushan Singh says, "It is a loss for the country. The Federation will take this into consideration and see what can be done" pic.twitter.com/lSntbFF3kv
— ANI (@ANI) August 7, 2024
अखिलेश यादव ने जानिए क्या कहा?
समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, "विनेश फोगाट के फ़ाइनल में ना खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है? और इसके पीछे की असली वजह क्या है।"












Click it and Unblock the Notifications