मौनी अमावस्या पर शाही स्नान, 2 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
नई दिल्ली। सोमवार को मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी संगम की नगरी प्रयागराज में कुंभ का दूसरा शाही स्नान किया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थांकर ऋषभ देव ने अपनी लंबी तपस्या के मौन व्रत को तोड़कर संगम के पवित्र जल में स्नान किया था। सोमवार को माघ मास की पहली अमावस्या के दिन ये स्नान हो रहा है जिसमें 3 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। मौनी अमावस्या के दिन स्नान, तर्पण और दान आदि का बहुत ही महत्व होता है। मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त 3 फरवरी, रात 11: 52 बजे से शुरू है जोकि 4 फरवरी को 01:12 बजे समाप्त होगा।

मौनी अमावस्या का शाही स्नान, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications