कुमार विश्वास हो सकते हैं आप के अगले बागी, पार्टी को दी मनन की सलाह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अब दो गुटों में बंट गयी है। एक तरफ जहां प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का खेमा है तो वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल एंड कंपनी। वहीं प्रशांत और योगेंद्र अपने गुट की पहली बैठक 14 अप्रैल को करने जा रहे हैं। इस बैठक को ध्यान में रखते हुए आप ने अपने सदस्यों और कार्यकर्ताओं के लिए एक सर्कुलर भी जारी किया है।

आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं ओर सदस्यों से इस बैठक से दूर रहने को कहा है। यही नहीं पार्टी ने साफ और सख्त लहजे में कहा है कि इस बैठक में हिस्सा लेना अनुशासनहीनता के तौर पर देखा जाएगा। वहीं आप के भीतर इस बैठक को लेकर बगावती सुर उठने लगे हैं। कुमार विश्वास ने इस बैठक पर पार्टी को सोचने की सलाह दी है।
कुमार विश्वास ने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस मसले पर गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक हमारे ही पूर्व सदस्यों की हो रही है ऐसे में इस से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है। वहीं हाल ही में लिखे अपने पत्र में प्रशांत भूषण ने केजरीवाल से मिलने की सभी संभावनाओं से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications