Kumar Vishwas ने शेयर किया बेटी की शादी का भावुक कर देने वाला Video, खास कैप्शन के साथ बता दी दिल की सारी बात
Kumar Vishwas Daughter Marriage Video: जाने-माने कवि और पूर्व राजनेता कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह भव्य समारोह उदयपुर के खूबसूरत होटल लीला पैलेस में संपन्न हुआ, जहां झील पिछोला के किनारे अग्रता ने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल संग सात फेरे लिए। इस खास मौके पर परिवार, करीबी दोस्त और कुछ विशेष अतिथि ही शामिल हुए।
शादी के चार दिन बाद कुमार विश्वास ने अपनी बेटी के विवाह का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखने के बाद लोग इसे 'ड्रीम वेडिंग' कह रहे हैं। वीडियो में अग्रता शर्मा किसी राजकुमारी की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ उनके पिता कुमार विश्वास, माता मंजू शर्मा और छोटी बहन भी नजर आ रही हैं।

Kumar Vishwas ने शादी का खूबसूरत वीडियो किया शेयर
वीडियो शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने भावुक होते हुए गोस्वामी तुलसीदास की एक चौपाई को कैप्शन में लिखा-
"हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई।
तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई॥"
इस चौपाई का अर्थ है कि जैसे हिमालय ने पार्वती को महादेव को समर्पित किया था, और जैसे राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता को भगवान राम को समर्पित किया था, उसी तरह हर पिता को एक दिन अपनी बेटी को विदा करना होता है। कुमार विश्वास के इस कैप्शन ने उनके फैंस को भावुक कर दिया।
उदयपुर में शाही अंदाज में बेटी की शादी
कुमार विश्वास ने अपनी बेटी की शादी को बेहद खास और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में स्थित होटल लीला पैलेस को चुना गया, जो अपनी भव्यता और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है। करीब 200 मेहमानों की मौजूदगी में इस शाही शादी को सम्पन्न किया गया।
बेटी अग्रता शर्मा की पढ़ाई और करियर
अग्रता शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाजियाबाद में पूरी की और उसके बाद इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। उन्होंने फैशन मार्केटिंग में भी मास्टर डिग्री ली है। वह खुद भी एक मार्केटिंग एजेंसी 'डिजिटल खिड़की' की मालिक हैं, जो डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करती है।
कौन हैं कुमार विश्वास के दामाद पवित्र खंडेलवाल?
पवित्र खंडेलवाल एक सफल बिजनेसमैन हैं और उनकी कंपनियां अलग-अलग सेक्टर्स में काम कर रही हैं। वह एक डेयरी प्रोडक्ट्स स्टार्टअप के सीएफओ और को-फाउंडर भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि अग्रता और पवित्र कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।












Click it and Unblock the Notifications