राजस्थान प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, कहा: तुम निकले थे लेने “स्वराज”...
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास पर सीएम अरविंद केजरीवाल का विश्वास और कम होता दिख रहा है। बता दें कि आज विश्वास को राजस्थान के प्रभारी पद से हटा दिया गया। उनकी जगह दीपक वाजपेयी को राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में पार्टी नेता आशुतोष ने दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला पीएसी की बैठक में लिया गया। आशुतोष ने कहा कि विश्वास निजी व्यस्तता के चलते राजस्थान में सक्रिय नहीं थे। वो पार्टी को समय नहीं दे पा रहे थे। पार्टी ने राजस्थान में पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि बीते राज्यसभा चुनाव से ही कुमार विश्वास और पार्टी के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसे में विश्वास को राजस्थान के प्रभारी के पद से हटाने का फैसला कोई बहुत चौंकाने वाला नहीं है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के 3 में से 2 उम्मीदवारों पर सवाल करते हुुए विश्वास ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद विश्वास ने कहा था कि उन्हें सच बोलने के लिए सजा दी गई।
वहीं पार्टी की ओर से यह निर्णय सामने आने के बाद कुमार विश्वार ने दो ट्वीट किए हैं। दोनों में उन्होंने कविता के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
हम शब्द-वंश के हरकारे,सच कहना अपनी परम्परा
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 11, 2018
हम उस कबीर की पीढ़ी,जो बाबर-अकबर से नहीं डरा
पूजा का दीप नहीं डरता,इन षड्यंत्री आभाओं से
वाणी का मोल नहीं चुकता,अनुदानित राज्य सभाओं से
जिसके विरुद्ध था युद्ध उसे,हथियार बना कर क्या पाया?
जो शिलालेख बनता उसको,अख़बार बना कर क्या पाया?😳👎 https://t.co/koUnDmuiSi
तुम निकले थे लेने “स्वराज”
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 11, 2018
सूरज की सुर्ख़ गवाही में,
पर आज स्वयं टिमाटिमा रहे
जुगनू की नौकरशाही में,
सब साथ लड़े,सब उत्सुक थे
तुमको आसन तक लाने में,
कुछ सफल हुए “निर्वीय” तुम्हें
यह राजनीति समझाने में,
इन “आत्मप्रवंचित बौनों” का,
दरबार बना कर क्या पाया?😳https://t.co/mbG1wvgKJ0












Click it and Unblock the Notifications