कांग्रेस पर कुमार विश्वास का तंज, 'पहले पारटी में तो ल्याओ लोकतंतर'

नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस पार्टी में नये नेतृत्व की तलाश को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चली। इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्र लिखकर पार्टी में शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक में बदलाव की मांग की थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि पार्टी में नेतृत्व में बदलाव को लेकर कोई फैसला कर सकती है। लेकिन शाम होते-होते घोषणा की गई कि सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। जैसे ही कांग्रेस ने सोनिया गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने का ऐलान किया गया सोशल मीडिया पर कांग्रेस के फैसले पर सवाल किए जाने लगे।

Recommended Video

      CWC Meeting और Sonia Gandhi के अध्यक्ष बने रहने पर Kumar Vishwas ने ली चुटकी | वनइंडिया हिंदी
      Kumar Vishwas

      देश के जाने-माने कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए हरियाणवी में ट्वीट किया। कुमार ने लिखा कि 'दिखे यो ना सुधरैं ! अर फेर कहंगे 'लोकतन्तर ख़तरे में पड़गा'! मका भाई पैले तम तो ल्याओ लोकतंतर अपनी पारटी मै।' मतलब देखा ये नहीं सुधरेंगे। अब फिर कहेंगे कि लोकतंत्र खतरे में आ गया। मैं कह रहा भाई पहले तुम अपनी पार्टी में तो लोकतंत्र ले आओ।

      Tweet

      बता दें कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक काफी हंगामेदार रही थी। पार्टी नेताओं के पत्र को लेकर एक के बाद एक दावे किए गए। पहले खबर आई कि राहुल गांधी ने पत्र को भाजपा से मिलीभगत बताया है। जिसे लेकर गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने विरोध जताया। आजाद ने जहां पार्टी में सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश कर दी वहीं कपिल सिब्बल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्वीट कर दिया। बाद में सफाई दी गई कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा है जिसके बाद दोनों नेताओं की नाराजगी शांत हुई।

      इसे लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा गया। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने नबी आजाद पर तंज कसते हुए कहा कि 45 साल तक कि गुलामी का ये इनाम मिला है। कांग्रेस में जो भी जनेऊधारी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे भाजपा की बी टीम बता दिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+