कुलभूषण जाधव को आज मिल सकता है काउंसलर एक्सेस, पाक ने किया ऐलान

नई दिल्ली। भारत के पूर्व नेवी कमांडर कुलभूषण जाधव से आज काउंसल मुलाकात करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि वह कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने रविवार को इस बात की घोषणा की थी कि वह कुलभूषण जाधव को सोमवार को काउंसल एक्सेस देने के लिए तैयार हैं। पाक के विदेश मंमत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके लिखा कि भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस 2 सितंबर को दिया जाएगा। उन्हें विएना कंवेंशन के तहत आईसीजे कोर्ट के फैसले के बाद 2 सितंबर को काउंसलर एक्सेस दिया जाएगा।

kulbhushan jadhav

फैसल ने कहा कि कमांडर जाधव पाकिस्तान की कस्टडी में भी रहेंगे। इस बात की पुष्टि शाह महमूद कुरैशी ने इस खबर की खुद पुष्टि की थी। बता दें कि इंटरनेशन कोर्ट ऑफ जस्टिस ने इस मामले में फैसला दिया था कि कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस दिया जाए। पाकिस्तान ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में बलोचिस्तान से अरेस्ट किया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने कुलभूषण जाधव को अप्रैल 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कमांडर जाधव आतंकवाद, जासूसी के दोषी हैं लिहाजा वह पाक की ही हिरासत में रहेंगे।

इससे पहले 29 अगस्त को भारत ने तत्काल काउंसलर एक्सेस की मांग की थी, भारत की ओर से कहा गया था कि वह पाकिस्तान से कूटनीतिक तौर पर इस मसले को लेकर संपर्क में है और हमने जाधव की अबाधिक काउंसल एक्सेस की मांग की है। हालांकि 1 सितंबर को पाक विदेश मंत्रालय की ओर ट्वीट में यह नहीं कहा गया है कि यह काउंसलर एक्सेस मुक्त रूप से दी जाएगी। भारत की ओर से पाक के फैसले पर कहा गया है कि हम पाक के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने दूसरी बार जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+