सीएम रेवंत रेड्डी ने दावोस में रायथु भरोसा कार्यान्वयन के बारे में झूठ बोला: केटीआर
Telangana News: दावोस में रायथु बंधु स्कीम के क्रियान्वयन देरी पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री केटीआर ने सीएम ए रेवंत रेड्डी को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दावोस में किसानों को रायथु बंधु स्कीम दिलाने को लेकर सीएम ने झूठ बोला है।
हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीआरएस के दिग्गज नेता केटीआर ने बीजेपी और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अडानी ग्रुप को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करना भी इसी रणनीति का हिस्सा था। केटीआर ने भाजपा और कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में एक साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। बीआरएस नेता ने दावा किया कि दोनों पार्टियों की रणनीति का परिणाम है किकरीमनगर के सांसद बंदी संजय कांग्रेस के पक्ष में 'दोस्ताना बयान' दे रहे हैं।

केटीआर ने मीडिया से बातीचत में कांग्रेस नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, " सीएम रेवंत ने डब्ल्यूईएफ दावोस की बैठकों में झूठ बोला था। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार रायथु भरोसा योजना लागू कर रही है। जबकि इस दौरान, कुछ मंत्रियों ने रायथु बंधु की रकम मांगने पर लोगों को चप्पल से मारने की धमकी दी।"
वहीं आगामी चुनाव के दौरान बीआरएस की तैयारियों को लेकर केटी रामा राव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियों के तहत, बीआरएस विधानसभा क्षेत्र-वार बैठकें आयोजित करेगा। उन्होंने बताया, "हम प्रतिदिन 10 विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे। हम जल्द ही सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक बुलाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications