#MumbaiRains: मुंबई की बारिश में फंस गई टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री, बचाने पहुंचे करण पटेल, देखें Video

मुंबई। आसमानी बारिश इस वक्त मायानगरी पर कहर बनकर टूटी है, हर जगह जलभराव होने से लोगों का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, चारों ओर केवल पानी ही पानी दिख रहा है, आम से लेकर खास तक हर कोई मुंबई बारिश से परेशान है, हालांकि प्रशासन अपना काम कर रहा है लेकिन बारिश ना रूकने के कारण मुंबई में लोगों का हाल बेहाल है, कई लोग घंटों जाम में फंसे हुए हैं तो वहीं रूपहले पर्दे के कई सितारे भी मुंबई बारिश की मार झेल रहे हैं।

मुंबई की बारिश में फंस गई अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा

मुंबई की बारिश में फंस गई अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा

टीवी की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा उनमें से एक हैं, जिन्होंने बार‍िश में फंस जाने की खबर खुद सोशल मीड‍िया पर शेयर की है, हालांकि वो इस वक्त सही सलामत अपने घर में मौजूद हैं क्योंकि वक्त रहते उन्हें बचाने के लिए टीवी के मशहूर एक्टर करण पटेल जो पहुंच गए थे।

क्रिस्टल ने खुद ये बात वीडियो के जरिए लोगों को बताई ...

क्रिस्टल ने खुद ये बात वीडियो के जरिए लोगों को बताई ...

क्रिस्टल ने खुद ये बात वीडियो के जरिए लोगों को बताई है, वीडियो में क्रिस्टल ने कहा कि हम सड़क पर बार‍िश की वजह से आई बाढ़ में बहुत देर तक खड़े रहे, हम जहां फंसे थे वो जगह एक्टर करण पटेल के घर के पास थी, हमने उन्हें फोन किया और वो थोड़ी ही देर में हमें लेने पहुंच गए, उनकी कार भी इस दौरान थोड़ी डैमेज हो गई।

लोग कर रहे हैं करण पटेल की दिल खोलकर तारीफ

लोग कर रहे हैं करण पटेल की दिल खोलकर तारीफ

उन्होंने करण का शुक्रिया अदा करते हुए काफी तारीफ की है, क्रिस्टल का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा और लोग करण की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

पानी-पानी मुंबई

पानी-पानी मुंबई

गौरतलब है कि लगातार हो रही तेज बारिश मुंबई के लिए आफत बन गई है। सड़कों सहित रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया है जिसकी वजह शहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है, एयरपोर्ट के रनवे पर पानी आ जाने की वजह लगभग 54 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। मुंबई में साल 2005 के बाद आज सबसे ज्यादा बारिश हुई है, भारी बारिश के चलते आज मुंबई के तीन जिलों में छुट्टी की ऐलान किया गया है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+