अब कंगना रनौत से भिड़े KRK, कहा है कुछ ऐसा, नहीं लगता कंगना सुनकर चुप बैठेंगी

मुंबई, 28 जून: खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (केआरके) अपने बयानों और सोशल मीडिया पर गतिविधियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। बीते दो तीन महीने से वो सलमान खान से भिड़े हुए थे। सलमान की टीम ने जब उन पर मुकदमा कर दिया तब जाकर वो शांत हुए। सलमान के बाद लगता है कि वो कंगना से लड़ने का मन बना चुके हैं। केआरके ने कंगना की इमजरेंसी के दौर पर बनने वाली फिल्म को लेकर काफी कुछ कह दिया है।

इन फिल्मों को कुत्ता भी नहीं देखता

इन फिल्मों को कुत्ता भी नहीं देखता

कंगना ने हाल ही में इंस्टा पर जानकारी दी थी कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें वो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी 1975 में देश में लगी इमरजेंसी पर होगी। कमाल आर खान ने कंगना के इस ऐलान के बाद ट्विटर पर लिखा है- मधुर भंडारकर ने भी इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर इंदु सरकार फिल्म बनाई लेकिन उसको कुत्ता भी देखने नहीं गया। अब कंगना रनौत दीदी इसी सब्जेक्ट पर फिल्म बना रही हैं। साफ है ये उनकी 12वीं फ्लॉप फिल्म होने जा रही है क्योंकि उनकी पिछली 11 फिल्में उनकी फ्लॉप हैं।

अब कंगना के जवाब का इंतजार

अब कंगना के जवाब का इंतजार

केआरके का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर ने कुछ समय पहले उनके ट्वीट्स को आपत्तिजनक मानते हुए उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था। ऐसे में ट्विटर पर तो उनकी ओर से जवाब नहीं आ सकता। माना जा रहा है कि अगर कंगना तक ये ट्वीट पहुंच गए तो वो चुप नहीं रहेंगी और जवाब जरूर देंगी। कंगना क्या जवाब देती हैं, इसका उनके फैंस को इंतजार है।

सलमान से भी भिड़े हुए थे केआरके

सलमान से भी भिड़े हुए थे केआरके

केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज होने के बाद कई वीडियो जारी किए थे। केआरके ने सलमान खान की फिल्म 'राधे' को लेकर उल्टा सीधा कहा था और सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप लगाते हुए उनको बॉलीवुड का गुंडा कहा था। केआरके की ओर से लगातार आपत्तिजनक बातें किए जाने के बाद जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया। इस पर कोर्ट ने केआरके को फटकार लगाई। जिसके बाद बीते हफ्ते केआरके ने मामले को शांत करने की कोशिश की और वीडियो डिलीट कर दिए। अब नए हफ्ते में वो कंगना से भिड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+